दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर को ठाणे क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

ठाणे। अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कास्कर को ठाणे क्राइम ब्रांच ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। इब्राहिम कास्कर पर एक बिल्डर को धमकी दे कर धन उगाही करने का आरोप है। मिली जानकारी के मुताबिक इब्राहिम कास्कर के साथी बिल्डर को फोन कर फिरौती मांग रहे थे।

दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर को ठाणे क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

ठाणे क्राइम ब्रांच से मिली जानकारी के मुताबिक यह मामला 2016 का है जब इब्राहिम कास्कर के साथी बिल्डर को धमकी देकर फिरौती मां रहे थे। हालांकि बिल्डर ने डर के मारे इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई लेकिन एक वसूली के केस में जांच के दौरान पुलिस को इसके बारे में भनक लगी और फिर बिल्डर को सुरक्षा की गांरटी देकर क्राइम ब्रांच ने इस मामले में केस दर्ज किया।

सोमवार को ठाणे क्राइम ब्रांच के आफिसर प्रदीप शर्मा ने इब्राहिम कास्कर को गिरफ्तार किया। प्रदीप शर्मा क्राइम ब्रांच में एनकाउंटर स्पेशलिस्ट माने जाते हैं। फिलहाल क्राइम ब्रांच की टीम कास्कर से लगातार पूछताछ कर रही है। बता दें कि भारतीय जांच एजेंसिया काफी दिनों से दाऊद के पीछे पड़ी है औऱ कास्कर की गिरफ्तारी को दाऊद के भारत में नेटवर्क को कमजोर करने की दिशा में देखा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+