अभी जिंदा है अंडरवर्ल्‍ड डॉन दाऊद इब्राहिम, कराची में पूरी तरह से फिट जिंदगी जी रहा है डॉन

नई दिल्‍ली। पिछले दिनों आए अंडरवर्ल्‍ड डॉन दाऊद इब्राहिम की मौत से जुड़ी सभी खबरें सिर्फ अफवाह ही साबित हुई हैं। इंटेलीजेंस ब्‍यूरों के अधिकारियों की मानें तो अंडरवर्ल्‍ड डॉन दाऊद इब्राहिम जिंदा और पूरी तरह से स्‍वस्‍थ है।

अभी जिंदा है अंडरवर्ल्‍ड डॉन दाऊद इब्राहिम, कराची में पूरी तरह से फिट जिंदगी जी रहा है डॉन

अप्रैल में पार्टी में आया नजर

अप्रैल में दाऊद इब्राहिम को उसके समधी और पूर्व पाकिस्‍तानी क्रिकेटर जावेद मियांदाद के घर पर हुई एक पार्टी में देखा गया था। इंटेलीजेंस एजेंसियों से जुड़ें सूत्रों के मुताबिक ऐसी खबरें आई थीं कि एक सर्जरी के बाद दाऊद इब्राहिम की मौत हो गई है। लेकिन यह सभी जानकारियां गलत ह और वह पूरी तरह से फिट है। सूत्रों ने कहा कि मियांदाद की पार्टी में दाऊद का नजर आना इस बात का सबसे बड़ा उदाहरण है। दाऊद की बेटी मारुख की शादी मियांदाद के बेटे जुनैद से हुर्द है। दाऊद कराची के किलफ्टन रोड पर रहता है। जो पार्टी मियांदाद की ओर से आयोजित हुई थी वह काफी साधारण थी और इसमें ज्‍यादा लोगों ने शिरकत नहीं की थी।

दाऊद को मिली थ्री-टीयर सुरक्षा

भारत की ओर से लगातार दूसरे देशों पर इस बात का दबाव बनाया जा रहा है कि दाऊद के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इसे देखते हुए पाकिस्‍तान की इंटेलीजेंस एजेंसी आईएसआई ने दाऊद की सुरक्षा व्‍यवस्‍था बढ़ा दी है। दाऊद को इस समय थ्री-टीयर सुरक्षा प्रदान की गई है। अंतिम और सबसे करीबी सुरक्षा चक्र में जावेद चिकना उसकी सुरक्षा में तैनात है। वहीं आईएसआई और पुलिस की ओर से बाकी दो चक्रों के तहत उसे सुरक्षा दी गई है। दाऊद की लगातार बिगड़ते स्‍वास्‍थ्‍य की खबर उस समय आई थी जब उसने दुबई से एक नर्स को हायर किया था। कई लोगों को इस बात का शक था कि दाऊद की खराब हालत के बारे में खबरें उसके ही करीबियों की ओर से दी गई थीं। हालांकि कुछ दिनों बाद यह नर्स कहां गायब हो गई किसी को पता नहीं चला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+