NGO के जरिए जाकिर नाइक को पैसे भेजता था दाऊद इब्राहिम
कुछ दिन पहले पुलिस की गिरफ्त में आए दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर ने पुलिस के सामने कई अहम खुलासे किए हैं
नई दिल्ली। दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर की गिरफ्तारी के बाद से लगातार खुलासे हो रहे हैं। ताजा खुलासा अंडरवर्ल्ड डॉन और खुद को मुस्लिम धर्मगुरु कहने वाले जाकिर नाइक को लेकर हुआ है। इकबाल कासकर ने बताया है कि दाऊद इब्राहिम और जाकिर नाइक के बीच संबंध हैं। दाऊद जाकिर नाइक को एनजीओं के जरिए पैसे देता था।

जाकिर को पैसे देता है दाऊद
इकबाल कासकर ने पुलिस को बताया है कि जाकिर नाइक को दाऊद से 2012 से ही पैसे मिल रहे थे। कासकर ने यह भी बताया कि मुंबई के कुछ बिजनेसमैन के जरिए भी दाऊद ने जाकिर नाइक की मदद की। उसने बताया कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम जाकिर नाइक को पैसे ट्रांसफर करता था। उसने यह भी बताया कि जाकिर नाइक के एनजीओ के जरिए दाऊद हवाला को पैसे देता था।

पाकिस्तान में है दाऊद
कुछ दिन पहले पुलिस की गिरफ्त में आए दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर ने पुलिस के सामने कई अहम खुलासे किए हैं। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रह रहा है ओर उसने पिछले कुछ समय से पाकिस्तान में दाऊद इब्राहिम की सुरक्षा में 50 फीसदी की बढ़ोत्तरी कर दी गई है। इकबाल कासकर ने बताया कि साल 2014 के बाद से पाकिस्तान के भीतर ही दाऊद इब्राहिम ने चार ठिकाने बदले हैं।
Recommended Video


परिवार के संपर्क में रहता है डॉन दाऊद
परिवार के संपर्क में है दाऊद कासकर ने ये भी खुलासा किया है कि दाऊद आज भी अपने परिवार वालों से जुड़ा हुआ है, लेकिन खुद फोन पर बात नहीं करता है। वह देश-दुनिया में रह रहे परिवार के सदस्यों से उनका हाल-चाल अपने लोगों से पता करवाता है। जरूरत पड़ने पर वह उनकी हर तरह से मदद भी करता है।
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications