दाऊद का इकलौता बेटा बना मौलाना, अंडरवर्ल्ड डॉन को अपने उत्तराधिकार की फिक्र
मुंबई। माफिया डॉन और 1993 मुंबई ब्लास्ट का आरोपी दाऊद इब्राहिम इन दिनों अपने परिवार को लेकर बेहद परेशान है। दाऊद अपनी इस नई परेशानी से किसी गनपावर या धमकी से चाह कर भी नहीं निपट सकता है। ठाणे एंटी एक्सटॉर्शन सेल के प्रमुख ने कहा है कि दाऊद अपने इकलौते बेटे को लेकर हैरान है, जो कि अब मौलाना बन चुका है। इससे पहले गिरफ्तार हो चुका दाऊद के भाई इकबाल कासकर ने भी मुंबई पुलिस को बताया था कि अंडरवर्ल्ड का बेटा मौलान बन चुका है।

ठाणे एंटी एक्सटॉर्शन सेल के प्रमुख प्रदीप शर्मा के अनुसार, दाऊद अपने मौलाना बन चुके इकलौते 31 वर्षीय बेटे मोइन नवाज दाऊद कासकर को लेकर डिप्रैशन में है। दरअसल मोईन अपने पिता के बीजनेस से बेहद दूर है और वो धार्मिक प्रवत्ति का इंसान है, जिसे पूरी कंठस्थ याद है। मोइन के मौलाना बनने से दाऊद को अपनी काली कमाई के उत्तराधिकार की फिक्र है।
प्रदीप शर्मा के मुताबिक, मोइन को अपने पिता की काली कमाई की करतूतों के बारे में सब पता है, जिससे उनके परिवार को पूरी दुनिया में छवी खराब हुई है। उन्होंने कहा कि दाऊद के बेटे ने पिछले कुछ वर्षो से अपने परिवार से नाता तोड़ लिया है। अपने पिता के कारोबार से भी उसका कोई लेना-देना नहीं है। हालांकि, अभी यह पता नहीं है कि बाप-बेटे में बातचीत होती है या नहीं।
दाऊद का बेटा मोइन पाकिस्तान के कराची में रहता है, जहां वो बच्चों को पवित्र कुरान के बारे में शिक्षा देता है। बताया जाता है कि मोइन को अपने बदनाम पिता के बिजनेस से दूर करने में उनकी पत्नी सानिया शेख का बहुत बड़ा हाथ है। मोइन और सानिया की शादी सितंबर 2011 में हुई थी। शादी के बाद सानिया नहीं चाहती थी कि उनका पति उनके पिता के कदमों पर चले। फिलहाल, मोइन अपनी पत्नी और तीन छोटे बच्चों के साथ ऐशो-आराम की जिंदगी से दूर निकलकर, मस्जिद के दिए हुए एक छोटे से घर में ही रहता है।












Click it and Unblock the Notifications