25 साल तक अकेले की बिटिया की परवरिश, अब बेटी ने 50 साल की मां की करवाई दूसरी शादी
मेघालय की एक बेटी ने अपनी मां की 50 की उम्र में शादी करवाई है। उनकी मां जब 25 साल की थी तब पिता की मौत हो गई थी। इतने सालों तक अपनी बेटी की अकेले परवरिश की। अब उसी बेटी ने उनका अकेलापन दूर करने के लिए दूसरी शादी करवाई।

मां और बेटी के बीच जो बॉन्डिंग होती है वो अन्य किसी रिश्ते में नहीं होती। बेटी जब बड़ी हो जाती है तो वो मां की सबसे अच्छी सहेली बन जाती है और उसके हर दर्द और जरूरत को बहुत अच्छे से समझती है और उसकी हर कोशिश होती है कि वो अपनी मां के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दें। सोशल मीडिया पर मां बेटी के एक अटूट रिश्ते की स्टोरी वायरल हो रही है। जिसमें बेटी ने अपनी 50 साल की मां का अकेलापन दूर करने के लिए उनका ब्याह रचाया है। बेटी की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।

25 साल की उम्र में ही हो गई थी पति की मौत
मां बेटी की ये रियल लाइफ स्टोरी मेघालय की राजधानी शिलॉग्स की है। बेटी का नाम देबार्ती चक्रवर्ती और मां का नाम मौशुमी चक्रवर्ती है। मौशुमी के पति डॉक्टर थे लेकिन जब मौशुमी महज 25 साल की थी तभी उसके पति की ब्रेन हैम्रेज से मौत हो गई थी।

बेटी की अकेले की परवरिश
पति की मौत के समय मौशुमी चक्रवर्ती की बिटिया देबार्ती महज दो साल की थी। मौशुमी अपनी बेटी के साथ अपने मां के घर आ गई और टीचिंग करके अपनी बेटी की परवरिश की।

शादी करने को नहीं थी तैयार
हमेशा मौशुमी के परिवार वाले और बड़े होने पर बेटी देबार्ती उन्हें शादी करने के लिए कहते रहते थे लेकिन वो हमेशा ये ही कह कर मना कर देती थी कि मैं शादी कर लूंगी तो तुम्हारा क्या होगा।

बेटी मां को शादी के लिए मनाती रही
देबार्ती फ्रीलांस टैलेंट मैनेजर हैं और अब मुंबई में काम करती हैं। देबार्ती ने बताया कि वो अपनी मां को सालों से दूसरी शादी के लिए मना रही थी लेकिन वो मना कर देती थी। बेटी ने मां को कहां अपने दोस्त बनाओ और अच्छा लगे तो किसी को सलेक्ट करके शादी कर लो।

बेटी ने 50 साल की मां करवाई दूसरी शादी
इतने सालों बाद जब मौशुमी 50 साल की हो गई तब बेटी के मनाने पर आखिरकार दूसरी शादी के लिए तैयार हो गई और इसी साल उन्होंनं 50 साल के स्वपन नाम के बंगाली शख्स से शादी कर ली। स्वपनल की ये पहली शादी है।

शादी के बाद मेरी मां बहुत खुश रहती हैं
देबार्ती ने आज तक को दिए इंटरव्यू में कहा शादी के बाद मेरी मां बहुत खुश रहती हैं पहले वो चिड़चिड़ी हो गई लेकिन शादी के बाद वो बिलकुल बदल गई है और अपनी शादीशुदा जिंदगी के बहुत मजे ले रही हैं। देबार्ती से जब पूछा गया कि क्या समाज का विरोध सहना पड़ा। जिसके जवाब देते हुए बेटी देबार्ती ने कहा समाज क्या कहता है इसकी चिंता नहीं करना चाहिए। हमें वो करना चाहिए जिससे हमारे अपने खुश होते हैं। उन्होंने कहा मेरी पहल पर मां ने ये शादी की है इसलिए समाज ने भी इसे आसानी से स्वीकार किया और इसे मां का सही फैसला बताया।












Click it and Unblock the Notifications