नौकर की बेटी बनी स्वच्छ भारत स्वच्छ विद्यालय की ब्रांड अंबेसडर

नई दिल्ली। कहते हैं न कि हीरे को छिपाया नहीं जा सकता है उसकी चमक ही उसे दुनिया में सबसे अलग बनाती है और खुदबखुद सबके सामने आ जाती है। कुछ यही कहानी है स्वच्छ भारत स्वच्छ विद्यालय की ब्रांड एंबेसडर की। डिफेंस कॉलोनी के सर्वेंट क्वार्टर में रहने वाली रश्मि को स्वच्छ भारत स्वच्छ विद्यालय का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है।

clean school

स्वच्छ भारत स्वच्छ विद्यालय के लिए जिस लड़की को ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है वह अपने आप में एक मिशाल है। राजधानी दिल्ली की डिफेंस कॉलोनी में रहने वाली रश्मि नायक इस अभियान की ब्रांड एंबेसडर बनाया गया हैं। रश्मि के पिता इस डिफेंस में सोनिया पांढी के घर पर काम करते हैं, और अपने परिवार के साथ यहां सर्वेंट क्वार्टर में रहते हैं।

रश्मि के पिता तरीबन बीस साल पहले ओडिशा से दिल्ली आये थे और उन्होंने इसी डिफेंस कॉलोनी में काम करना शुरु किया था। रश्मि के पिता दिवाकर नायक बेहद की कर्मठ व्यक्ति हैं जिससे प्रभावित होकर उनकी मालकिन सोनिया पांढी ने उन्हें अपने परिवार को दिल्ली लाकर अपने बच्चों को बेहतरीन तालीम देने को कहा। जिसके बाद दिवाकर अपने परिवार को यहां ले आये। उनके परिवार में रश्मि के अलावा उनके दो बेटे भी हैं जो कि एक साथ सर्वेंट क्वार्टर में रहते हैं।

रश्मि डिफेंस कॉलोनी के प्रतिभा निगम स्कूल में पांचवी कक्षा में पढ़ती है, उसे बचपन से ही साफ-सुथरा रहने का शौक है। जिसका उसे एक बेहतरीन परिणाम मिला। स्वच्छ भारत स्वच्छ विद्यालय के पोस्टर पर जगह पाकर रश्मि काफी खुश है। कई स्कूलों के बच्चों की तस्वीरों को सूचना प्रसारण मंत्रालय को भेजा गया जिनमें रश्मि नायक की फोटो को चुना गया। स्वच्छ भारत स्वच्छ विद्यालय के पोस्टर पर रश्मि के चेहरे को बाल दिवस के मौके पर मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी ने मुहर लगायी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+