Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

लड़कियों के साथ छेड़खानी करने वाले 68 फीसदी की उम्र 50 से अधिक

लखनऊ। आपने नसीरुद्दीन शाह की फिल्म इश्किया देखी होगी जिसमें वह एक गाने में कहते हैं कि दिल तो बच्चा है जी। फिल्म में उम्रदराज नसीरुद्दीन विद्या बालन से इश्क लड़ाते नजर आते हैं। लेकिन हकीकत में भी उम्रदराज लोग लड़कियों से छेड़खानी करने में पीछे नहीं है।

यौन उत्पीड़न की महिला कर्मचारियों को मिलेगा 90 दिन का अवकाश

Data reveals old age man are the higher in number to tease girls

उत्तर प्रदेश में वुमन पॉवर लाइन 1090 के आंकड़ों में इस बात का खुलासा हुआ है कि उम्रदराज लोग लड़कियों के साथ छेड़खानी करने में सबसे आगे हैं। आईजी वुमन पॉवर लाइन नववीत सिकेरा ने बताया कि जो लोग अभी तक जेल भेजे गये है उनमें से 68 फीसदी लोग 50 वर्ष से अधिक हैं।

सिकेरा के अनुसार कुल 573 लोगों को जेल भेजा गया है, जिनमें से 50 के पार उम्र वाले सबसे अधिका है। उन्होंने बताया कि इन लोगों का मानसिक परीक्षण कराया गया जिसमें पाया गया कि यह मानसिक बीमार भी हैं। आईजी सिकेरा ने बताया कि फोन के जरिए छेड़खानी करने वाले ज्यादादर डर जाते हैं और दोबारा यह नहीं करते हैं लेकिन बुजुर्ग छेड़खानी से बाज नहीं आते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि लड़कियां उनकी शिकायत नहीं करेंगी।

देश की हर महिला को जानना चाहिए ये कानून

नौकरी देने के नाम पर कंसल्टेंसी चला रहे रवि शंकर के पास जब एक लड़की नौकरी करने गयी तो वह लड़की के साथ अश्लील हरकत करने लगा और उसकी आपत्तिजनक तस्वीर लेकर उसे ब्लैकमेल कर रहा था। लेकिन लड़की की शिकायत के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

सिकेरा ने बताया कि हम शिकायकर्ता लड़की की कभी भी पहचान को सार्वजनिक नहीं करते हैं। हमारा उद्देश्य होता है कि अपराधियों में डर बैठाया जाए ताकि उन्हें ऐसे अपराध करने से रोका जा सके। आपको बता दें कि वुमेन पॉवर लाइन की शुरुआत 2012 में की गयी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+