जश्न-ए-आजादी: दारुल उलूम मदरसे में हुई खास तिरंगा पेंटिंग प्रतियोगिता
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के नजदीक आते ही लोगों में जश्न-ए-आजादी का सुरूर चढ़ने लगा है। अलग-अलग ढंग से लोग राष्ट्रीय पर्व को मनाने की तैयारी कर रहे हैं।
इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित दारुल उलूम मदरसे ने खास तिरंगा बनाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें मदरसे के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

दारुल उलूम मदरसा ने रखी तिरंगा पेंटिंग प्रतियोगिता
स्वतंत्रता दिवस में अभी वक्त है लेकिन इस खास प्रतियोगिता में शामिल होने वाले बच्चों में इस तिरंगा प्रतियोगिता को लेकर खासा उत्साह नजर आया।
उन्होंने अपने अंदाज में तिरंगे को बनाया और रंग भी भरे। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों के चेहरे पर खुशी झलक रही थी।
दारुल उलूम मदरसे की ओर से आयोजित की गई प्रतियोगिता में बच्चों ने तो हिस्सा लिया ही उनकी पेंटिंग देखने के लिए वरिष्ठ लोग भी पहुंचे।
लखनऊ ईदगाह के इमाम भी प्रतियोगिता देखने पहुंचे
लखनऊ ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली खुद इस प्रतियोगिता को देखने के लिए पहुंचे। उन्होंने बच्चों द्वारा बनाई गई पेंटिंग को देखा।
वैसे भी बच्चों को देश का भविष्य माना जाता है। ऐसे में स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर बच्चों के लिए ऐसा आयोजन बेहद खास है।












Click it and Unblock the Notifications