देवबंद का एक और फतवा, मुस्लिम महिलाओं का बिना बुर्का किसी शादी में जाना इस्लाम के खिलाफ

नई दिल्ली। अपने अजीबोगरीब फतवे के कारण चर्चा में रहने वाले दारुल उलूम देवबंद ने एक और फतवा जारी किया है। इस नए फतवे में दारुल उलूम देवबंद ने महिलाओं को हिदायत दी है कि वे बिना बुर्के के शादी और अन्य समारोह में शामिल ना हों। दारुल उलूम देवबंद ने ऐसा नहीं करने को गुनाह और गैर-इस्लामिक करार दिया है।

darul uloom deoband issues fatwa over burkha

मुस्लिम महिलाओं के लिए जारी इस नए फतवे के संबंध में मौलाना उस्मानी ने कहा कि मुस्लिम महिलाओं का शादी में ही नहीं, किसी भी अन्य समारोह में बिना बुर्के के शरीक होना शरीयत के खिलाफ है और गुनाह है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को पर्दे में रहना चाहिए और इस्लाम के मुताबिक, मुस्लिम महिलाओं को बिना बुर्के के कहीं आना-जाना सही नहीं है।

उन्होंने कहा कि मुस्लिम महिलाओं को बुर्का पहनकर ही बाजार जाना चाहिए। पिछले दिनों ही दारुल उलूम देवबंद ने मुस्लिम शादियों में होने वाली गैर इस्लामिक प्रथाओं के खिलाफ भी फतवा जारी किया था। इस फतवे में लड़की के परिवार की तरफ से लड़के के परिवार को भेजे जाने वाले लाल खात (निमंत्रण पत्र) को लेकर फतवा जारी किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+