फीफा वर्ल्‍ड कप के लिए तैयार हो रही भारत की यह टीम

tea-FIFA world cup2014
बैंगलोर। भले ही भारत जून 2014 से शुरू होने वाले फुटबॉल वर्ल्‍ड कप के लिए देश की एक ऐसी टीम अपनी तैयारियों में जुटी है जिसके लिए खुद फीफा से अनुरोध आया है। यह टीम है दार्जिलिंग और दुनिया की सबसे पुरानी टी इस्‍टेट कंपनी माकाईबारी टी इस्‍टेट की जो पिछले कई वर्षों से दुनिया को अपने यहां की चाय का स्‍वाद चखा रही है।

भारत का सबसे बड़ा चाय उत्‍पादक स्‍थान दार्जिलिंग, जो कि अपनी चाय के स्‍वाद के लिए मशहूर है, से ब्राजील वर्ल्‍ड कप के लिए चाय का निर्यात किया जाएगा।

दार्जनिंग का माकाईबारी टी इस्‍टेट जो कि कुर्सीयांग में स्थित है और दार्जलिंग से करीब 30 किमी की दूरी पर स्थित है वर्ल्‍ड कप के दौरान चाय का निर्यात करेगा।

कुर्सीयांग की चाय को वर्ल्‍ड कप के दौरान ब्राजील के कई कैफेटेरियाज, वीआईपी और ऑफिशियल बॉक्‍सेज में सर्व किया जाएगा। 12 जून से वर्ल्‍ड कप की शुरुआत हो रही है और यह 13 जुलाई तक चलेगा।

माकाईबारी टी इस्‍टेट के मालिक राजा बनर्जी के मुताबिक इंग्‍लैंड की हैम्‍पस्‍टेड टी एंड कॉफी कंपनी उनकी रणनीतिक साझीदार है और पहले चाय को इंग्‍लैंड भेजा जाएगा और फिर इसके बाद वहां से यह चाय ब्राजील जाएगी।

माकाईबारी टी इंस्‍टेट की स्‍थापना वर्ष 1859 में हुई थी और यह दुनिया की सबसे पुरानी चाय कंपनियों का हिस्‍सा है। यह इस्‍टेट 670 हेक्‍टेयर्स तक फैला है। इससे पहले वर्ष 2008 में बीजिंग में हुए ओल‍ंपिक्‍स के दौरान भी माकाईबारी टी इस्‍टेट से 300 किलो चाय बीजिंग भेजी गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+