संबित पात्रा ने शोएब अख्तर का वीडियो पोस्ट किया, राहुल गांधी से पूछा ये सवाल
नई दिल्ली। पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश कनेरिया का मामला अब भारतीय राजनीति में भी चर्चा का विषय बन गया है। उन्हें हिंदू होने के कारण पाकिस्तान में अत्याचार का सामना करना पड़ा। इस बात का खुलासा शोएब अख्तर ने 'गेम ऑन है' नाम के चैट शो में किया था। खुद दानिश ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा कि शोएब ने जो कुछ भी कहा वह बिल्कुल सच है। कनेरिया ने ये भी कहा था कि वह उन क्रिकेटरों के नाम उजागर करेंगे जो उनके हिंदू होने के कारण उनसे बात नहीं करते थे।
Recommended Video

संबित पात्रा ने क्या कहा?
शोएब अख्तर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर ये वीडियो शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'अगर एक वीवीआईपी हिंदू के साथ पाकिस्तान में ऐसा होता है, तो उस धार्मिक उत्पीड़न की कल्पना कीजिए कि पाकिस्तान में साधारण धार्मिक अल्पसंख्यकों को कितनी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा होगा। क्या अराजकतावादी अरुंधति रॉय, फरहार अख्तर और राहुल गांधी इस पर एक भी शब्द कहेंगे।'
भाजपा कर्नाटक ने भी पोस्ट किया वीडियो
वहीं भाजपा कर्नाटक ने भी इस वीडियो को शेयर किया और कहा, 'पाकिस्तान के क्रिकेटर दानिश कनेरिया के साथ खाना नहीं खाते थे, उन्हें केवल इसलिए परेशान करते थे क्योंकि वो हिंदू हैं। इस बात का खुलासा शोएब अख्तर ने किया है। अब आप अंदाजा लगाइए कि वहां अल्पसंख्यकों के साथ किस तरह का व्यवहार होता होगा।'

क्या बोले शोएब अख्तर?
शोएब ने चैट शो में कहा था, 'मुझे टीम के लोग पूछते थे कि वो (दानिश कनेरिया) खाना यहां से क्यों ले रहा है? इसपर मैंने एक-दो खिलाड़ियों को डांटा कि वह हमें 6-6 विकेट लेकर मैच जिता रहा है और तुम इस बारे में सोच रहे हो। कप्तान होगे तुम अपने घर के, चुपचाप खाना खाओ।' वहीं दानिश ने कहा, 'हिंदू होने के कारण साथी क्रिकेटर मेरे खाने को लेकर समस्या पैदा करते थे। मैं अब उन खिलाड़ियों के नामों का खुलासा करूंगा जो मेरे हिंदू होने के कारण मुझसे बात करना भी पसंद नहीं करते थे। उस वक्त मेरे पास ये कहने की हिम्मत नहीं थी लेकिन मैं अब ये कहूंगा।'
-
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Petrol Diesel Price: आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? ₹10 की कटौती के बाद ये रही नई रेट लिस्ट -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
Israel-Iran War: होर्मुज के बाद अब लाल सागर बंद करने की तैयारी, ईरान के खतरनाक प्लान लीक, भारत पर क्या असर? -
Delhi Power Cut: विकेंड पर दिल्ली के आधे हिस्से में 'ब्लैकआउट', शनिवार को इन पॉश इलाकों में नहीं आएगी बिजली -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के गिरे भाव, निवेशकों का चढ़ा पारा, जाने मुंबई में कहां पहुंचा रेट? -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त -
LPG Price Today: 1 अप्रैल से बढ़ने वाले हैं सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट?












Click it and Unblock the Notifications