अब निशिकांत दुबे के आरोप पर दानिश अली ने दिया जवाब, कहा- मेरे बयान का वीडियो लाएं सामने नहीं तो...

लोकसभा में बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी द्वारा बीएसपी सांसद दानिश अली को गाली देने का मुद्दा गरमाता ही जा रहा है। दोनों तरफ से आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी क्रम में दानिश अली एक बार फिर मीडिया के सामने आए और इस बार निशिकांत दुबे की चिट्ठी का उन्होंने जवाब दिया है। बता दें कि भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखकर उल्टा दानिश अली पर ही आरोप लगा दिया कि उन्होंने पीएम मोदी के लिए 'नीच' शब्द का प्रयोग किया।

अब दानिश अली ने आरोप का दिया जवाब
बीएसपी सांसद दानिश अली ने कहा कि मैं लोकसभा अध्यक्ष से अनुरोध करता हूं कि इसकी जांच की जानी चाहिए क्योंकि यह विशेषाधिकार हनन का एक और मामला है। मैं मांग करता हूं कि निशिकांत दुबे ने जो लिखा है उसके लिए उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। अगर निशिकांत दुबे जो कह रहे हैं वह सच है, तो इसका वीडियो भी होना चाहिए, नहीं तो मैं विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाऊंगा। दानिश अली ने कहा कि, क्या यह सच नहीं है कि बीजेपी के सभी सांसद वहां बैठकर हंस रहे थे? इसका मतलब है कि वे पीएम के समर्थन में नहीं आए थे। उन्होंने तो अपनी जुबान में संसद के भीतर मेरी लिंचिंग कर दी। अब वे मुझे बाहर पीट-पीटकर मारने की कोशिश में लगे हैं।

Danish Ali Nishikant Dubey

रमेश बिधूड़ी ने दानिश अली के साथ की थी गाली गलौज
बता दें कि बीजेपी सांसद रमेश बिधूरी ने बसपा सांसद दानिश अली के साथ गाली-गलौज कर दी। उन्हें ऐसे-ऐसे अपशब्द कहे जो कि शायद ही कभी संसदीय इतिहास में प्रयोग किया गया हो। उन्होंने दानिश अली को उग्रवादी और आतंकवादी तक बता दिया। इसके अलावा कुछ ऐसे शब्द भी बोले जो कि हम आपको नहीं बता सकते।

निशिकांत दुबे ने उल्टा दानिश अली पर लगा दिया आरोप
निशिकांत दुबे ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को लिखे पत्र में कहा कि बसपा सांसद दानिश अली ने पीएम मोदी के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणी की। बिना माइक्रोफोन के उन्हें यह कहते हुए स्पष्ट रूप से सुना जा सकता है कि 'नीच को नीच नहीं कहेंगे तो क्या कहेंगे'। उन्होंने कहा कि दानिश अली द्वारा दिया गया यह बयान, मुझे किसी भी देशभक्त जन प्रतिनिधि के लिए अपना धैर्य खोने के लिए यह काफी है और इसके चलते रमेश बिधूड़ी ने उन्हें वैसा ही जवाब दिया जैसा उन्होंने दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+