मायावती के भाई आनंद कुमार बने BSP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, दानिश अली लोकसभा में पार्टी के नेता चुने गए
नई दिल्ली। बीएसपी अध्यक्ष मायावती ने रविवार को पार्टी की मीटिंग बुलाई थी इसमें दानिश अली को लोकसभा में पार्टी का नेता बनाने का फैसला लिया गया। इसके अलावा मायावती ने अपने भाई आनंद कुमार को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है। वहीं भतीजे आकाश आनंद और रामजी आनंद को पार्टी का नेशनल कोर्डिनेटर बनाया है।

इसके साथ ही जौनपुर से सांसद श्याम सिंह यादव लोकसभा में बीएसपी के उपनेता होंगे। जबकि पार्टी के वरिष्ठ नेता सतीश चंद्र मिश्र राज्यसभा में बीएसपी के नेता होंगे। आपको बता दें कि रविवार की बैठक में बीएसपी के तमाम नेताओं को बुलाया गया था। नेताओं के साथ बैठक में पार्टी प्रमुख मायावती ने इन पदों पर फैसले लिए।












Click it and Unblock the Notifications