जायरा वसीम फिर ट्विटर पर घिरीं, मां बोलीं दिल-दिल पाकिस्तान

जायरा की मां ने मार्च 2014 में पाकिस्तान के झंडे के साथ एक पोस्ट शेयर की थीं, जिसमें पाक टीम को शांत रहने और भारत को हराने की बात लिखी थी। इसी को लेकर अब सोशल मीडिया पर हंगामा है।

नई दिल्ली। बीते साल आई आमिर खान की सुपरहिट फिल्म 'दंगल' में रेसलर गीता फोगाट के बचपन का रोल निभाकर स्टार बनी कश्मीर की 16 साल की अदाकारा जायरा वसीम पिछल कुछ समय से लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। एक बार फिर से जायरा ट्विटर पर ट्रेंड हुई हैं लेकिन इस दफा अपनी मां जरका वसीम की पोस्ट को लेकर।

जायरा वसीम फिर ट्विटर पर घिरीं, मां बोलीं दिल-दिल पाकिस्तान

दरअसल जायरा की मां के कुछ साल पुराने पोस्ट सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं, जिनमें उनकी मां पाकिस्तान की क्रिकेट टीम और खिलाड़ियों का समर्थन कर रही हैं। इन सोशल मीडिया पोस्ट को कॉमेडियन सोनम महाजन सामने लाई हैं। इसके बाद ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। जायरा की मां ने मार्च 2014 में पाकिस्तान के झंडे के साथ एक पोस्ट शेयर की थीं, जिसमें पाक टीम को शांति से खेलते हुए भारत को हराने के लिए लिखा था। दरअसल वह ढाका में इंडिया-पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड टी-20 टूर्नामेंट का मैच था। हालांकि सोशल मीडिया में ये खबर आने के बाद उन्होंने इसे डिलीट कर दिया।

जायरा वसीम फिर ट्विटर पर घिरीं, मां बोलीं दिल-दिल पाकिस्तान

इन पोस्ट के वायरल होने के बाद यूजर्स ने जायरा वसीम से सवाल किया कि क्या उनका दिल भी पाकिस्तान में है? वहीं हाल ही में एक पोस्ट के लिए जायरा का समर्थन करने वाले आमिर खान को लेकर भी यूजर्स ने सवाल किए। आपको बता दें कि जायरा ने कुछ दिन पहले जम्मू-कश्मीर की सीएम महबूबा मुफ्ती से मुलाकात की थी, जिसके बाद उनको ट्विटर पर भला-बुरा कहा गया तो उन्होंने इस मुलाकात के लिए फेसबुक पोस्ट कर माफी मांगी। इस माफी के बाद देशभर से लोग उनके समर्थन में आए। इसके बाद केंद्रीय मंत्री विजय गोयल को भी बुर्के को लेकर का गई एक ट्वीट पर जोरदार जवाब से जायरा ने ध्यान अपनी तरफ खींचा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+