वायरल हुआ ‘दंगल’ की गीता और बबिता का डांसिंग वीडियो
आमिर खान की दंगल फिल्म में गीता और बबिता फोगाट का किरदार निभा रही सान्या और फातिमा का क्रेजी डांस मूव्य देखकर दंग रह जाएंगे आप।
नई दिल्ली। बॉलीवुड स्टार आमिर खान की फिल्म दंगल सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। हरियाणा के पहलवान महावीर सिंह फोगाट और उनकी बेटियों गीता फोगाट और बबिता फोगाट के जीवन पर बनी इस फिल्म को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। फिल्म ने तीन दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है। फिल्म में गीता और बबिता फोगाट का किरदार निभा रही सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख के काम की लोग तारिफें कर रहे हैं।

आमिर खान ने खुद भी इस बात को माना है कि इस फिल्म के लिए जितनी तैयारी उन्होंने की है उतनी ही तैयारी सान्या और फातिमा ने भी की है। आमिर के साथ दोनों ही लड़कियां करण जौहर के चैट शो कॉपी विद करण में नजर आईं, लेकिन वहां उनका वो टैलेंट नहीं दिखा जो अब इंस्ट्राग्राम पर दिखा है। सान्या और फातिमा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया है। इस वीडियो में दोनों ही लड़कियां अंग्रेजी गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं।
इनके डांस स्टेप्स देख कर आप दंग रह जाएंगे। दोनों के डांसिंग मूव्य देखकर आप कहेंगे कि दोनों ही एक्ट्रेसेज सिर्फ एक्टिंग और रेस्लिंग में ही नहीं बल्कि डांस में भी किसी से कम नहीं है। दोनों एक साथ डांस कर रही है और कमाल का डांस करती दिख रही है। दोनों ही वीडियोज को अब तक हजारों लोगों ने देखा है। गौरतलब है कि फिल्म में हरियाणा के पहलवान महावीर सिंह फोगाट के जीवन को दिखाया गया है कि कैसे उन्होंने गांव और समाज से लड़कर अपनी दोनों बेटियों को पहलवान बनाया और ओलंपिक में मेडल हासिल करवाई। आमिर की इस फिल्म को हरियाणा में टैक्स फ्री कर दिया गया है।
-
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक? -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
Neha Sharma Exclusive Content: बिहार पूर्व MLA की बेटी की क्या मजबूरी? ₹299 में बेच रहीं एक्सक्लूसिव Photos -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Assam Polls 2026: असम में फिर खिलेगा 'कमल 'या 'पंजा' करेगा कमाल? ताजा सर्वे ने बताई किसको कितनी सीटें? -
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक?












Click it and Unblock the Notifications