आखिर क्यों दंगल गर्ल की इस फोटो को लोग कर रहे हैं ट्रोल
दंगल गर्ल सना शेख ने सोशल मीडिया पर साझा की स्विमवियर में फोटोशूट की तस्वीरें, लोगों ने किया ट्रोल
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा करने की वजह से एक और सेलेब्रिटी को ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा है। दंगल फिल्म फेम सना फातिमा ने जब इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा की जिसमें वह स्विमवियर में बीच पर एक कुर्सी पर बैठी है तो लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। दंगल गर्ल ने यह तस्वीर मालदीव के बीच पर क्लिक कराई है, जिसमें उन्होंने काले रंग का स्विमसूट पहना हुआ है।

मालदीव बीच पर अपने फोटोशूट की तस्वीर को साझा करने से पहले सना ने इस बात की कल्पना भी नहीं की होगी कि लोग उन्हें ट्रोल करने लगेंगे। लेकिन इस तस्वीर के सोशल मीडिया पर आते ही कुछ धर्म के ठेकेदारों ने उनकी आलोचना करनी शुरु कर दी, आलोचना का स्तर इस हद तक गिरा कि लोगों ने उन्हें आपत्तिजनक शब्द तक कहने शुरु कर दिए। लोगों ने सना पर रमजान के पाक महीने में इस तरह की तस्वीर को साझा करने के खिलाफ टिप्पणी करनी शुरु कर दी।
इसे भी पढ़ें- सेक्स रैकेट में पकड़ी गई बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर की बेटी
लोगों ने सना की तस्वीरों पर तीखी टिप्पणी करते हुए लिखा है कि उन्हें रमजान के पाक महीने में इस तरह की तस्वीर कम से कम साझा नहीं करनी चाहिए थी, आपको ऐसा करते हुए शर्म आनी चाहिए। हालांकि जब एक तरफ लोग उन्हें ट्रोल कर रहे थे, एक बड़ा तबका ऐसा भी था जो सना की तारीफ भी कर रहा था। दंगल के बाद सना की आने वाली फिल्म का नाम है ठग्स ऑफ हिंदुस्तान है, जिसे विजय कृष्णा बना रहे हैं। फिल्म में आमिर खान, अमिताभ बच्चन और कैटरीना कैफ भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications