बाल-बाल बचीं 'दंगल गर्ल फेम' जायरा वसीम, डल झील में गिरी कार
जायरा वसीम अपने एक दोस्त आरिफ मोहम्मद के साथ कार से जा रही थी तभी बुलेवार्ड रोड पर डल झील के किनारे उनकी कार झील के रेलिंग से टकरा गई।
नई दिल्ली। दंगल गर्ल फेम जायरा वसीम की कार अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई लेकिन अच्छी बात ये है कि उनको किसी तरह की चोट नहीं आई है। स्थानीय लोगों ने उनको बचा लिया है। हादसा श्रीनगर के पास डल झील के किनारे बुलेवार्ड रोड पर हुआ था।

मुंबई मिरर की खबर के मुताबिक शुक्रवार की रात जायरा वसीम अपने एक दोस्त आरिफ मोहम्मद के साथ कार से जा रही थी तभी बुलेवार्ड रोड पर डल झील के किनारे उनकी कार झील के रेलिंग से टकरा गई। घटना तेज रफ्तार की वजह से हुई अचानक ड्राइवर कार से अपना नियंत्रण खो बैठा था। घटना के बाद से स्थानीय लोगों ने जायरा और उसके साथी को बचा लिया।
आपको बता दें कि जायरा ने आमिर खान की फिल्म दंगल में पहलवान गीता फोगाट की युवा अवस्था का किरदार निभाया था। फिल्म हिट हुई थी। दंगल में शानदार भूमिका निभाने के लिए जायरा को बेस्ट सपोर्टिंग फिमेल एक्टर का नेशनल अवार्ड भी मिल चुका है।












Click it and Unblock the Notifications