'दंगल' की एक्ट्रेस का खुलासा- 3 साल की उम्र में हुआ शोषण, कास्टिंग काउच का भी किया सामना

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री फातिमा सना शेख (बेबी सना) ने अपने साथ हुई छेड़खानी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। अपने एक इंटरव्यू में फातिमा ने बताया कि जब वह 3 साल की थीं तो उनके साथ छेड़छाड़ हुई थी। आमिर खान की फिल्म दंगल फेम एक्ट्रेस बेबी सना ने कास्टिंग काउच, यौन शोषण और महिलाओं के साथ हो रहे गलत व्यवहार को लेकर खुलकर बात की है। फातिमा ने यह भी दावा किया है कि उन्हें बॉलीवुड में कास्टिंग काउच का भी सामना करना पड़ा था। उन्होंने कहा कि महिलाएं यौन शोषण को लेकर खुलकर बात नहीं करती, इसे कलंक की तरह माना जाता है।

3 साल की उम्र में हुई छेड़छाड़

3 साल की उम्र में हुई छेड़छाड़

गौरतलब है कि बॉलीवुड हमेशा से ही कास्टिंग काउच और अन्य विवादित मामलों को लेकर सुर्खियों में रहता है। एक्ट्रेस फातिमा ने पिंकविला को दिए इंटरव्यू में कहा, उन्हें अपने करियर में कई बार अस्वीकृति का सामना करना पड़ा है। फातिमा ने बताया कि कैसे उन्हें फिल्म में एक्ट्रेस ना बनने योग्य माना गया क्योंकि वह दीपिका पादुकोण या ऐश्वर्या राय जैसी नहीं दिखती थी। फातिमा ने अपने निजी जीवन और बॉलीवुड में मिलने वाली समस्याओं को बारे में खुलकर बात की है।

कास्टिंग काउच का सामना किया

कास्टिंग काउच का सामना किया

एक्ट्रेस फातिमा ने कहा, 'अब समय बदल गया है, पहले लोग यौन शोषण के बारे में खुलकर बात नहीं करते थे, पहले यही कहा जाता था कि इस बारे में मत बोलो, लेकिन आज लोग इसको लेकर जागरूक हैं। मैंने भी कास्टिंग काउच का सामना किया है। मुझसे कहा गया था कि काम पाने का सिर्फ एक ही तरीका है, शारीरिक संबंध।' एक्ट्रेस ने कहा, 'कई बार मुझसे काम छीन लिया गया, कई बार तो ऐसा हुआ कि मुझे बीच शूटिंग से किसी के रेफ्रेंस की वजह से फिल्म से बार कर दिया गया।'

बदल रहा है बॉलीवुड का नजरिया

बदल रहा है बॉलीवुड का नजरिया

फातिमा ने आगे कहा, 'अब जब मैं पीछे मुड़कर देखती हूं तो लगता है कि दीपिका पादुकोण या ऐश्वर्या राय जैसी दिखने वाली बात काफी हद तक उचित थी। एक हीरोइन बनने के लिए इंडस्ट्री में यह सुंदरता का मानक है, मैं स्पष्ट रूप से उस ब्रैकेट में नहीं आती, मैं एक अलग ग्रुप में आती हूं। लेकिन अब समय बदल रहा है, मेरे जैसे लोगों को लेकर भी फिल्में बन रही हैं जो सुपर मॉडल की तरह नहीं दिखते हैं, वह सामान्य या औसत हैं।'

रोज लड़नी पड़ती है लिंगभेद की लड़ाई

रोज लड़नी पड़ती है लिंगभेद की लड़ाई

फातिमा ने कहा, 'जब मैं पांच साल की थी तो मुझसे छेड़छाड़ की गई थी। नहीं! जब मैं तीन साल का थी। आप समझ सकते हैं लिंगभेद कितनी गही समस्या है, यह एक ऐसी लड़ाई है जो हम हर रोज लड़ते हैं। हर महिला, हर अल्पसंख्यक हर दिन लड़ता है। मुझे आशा है कि हमारा आने वाला भविष्य बेहतर है।' बता दें कि एक्ट्रेस फातिमा साल 2016 में आई फिल्म दंगल में लीड रोल में नजर आई थीं। इसके बाद वह ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में दिखाई दीं। जल्द ही उनकी बैक-टू-बैक दो फिल्में लूडो और सूरज पर मंगल भारी रिलीज होने वाली है।

यह भी पढ़ें: फिल्म स्कूल से निकाली गई थीं भूमि पेडनेकर, सिर पर था 13 लाख रुपए का कर्ज, जानिए कैसे बनीं बॉलीवुड एक्ट्रेस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+