VIDEO: भूल जाइए सपना चौधरी, घर की छत पर इन धाकड़ बहुओं की जुगलबंदी
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडिया वायरल हो रहा है जिसमें हरियाणा के एक गांव में दो बहुएं अपने घर की छत पर जाकर धमाल मचा रही हैं।
नई दिल्ली। हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी का डांस आपने कई बार देखा होगा, लेकिन यहां कुछ ऐसी भी डांसर हैं, जो बेशक सपना जैसी सुर्खियां ना बटोर पाई हों, लेकिन डांस में ये किसी से कम नहीं हैं। सपना चौधरी जब बिग बॉस में थी तो इस तरह के वीडियो काफी वायरल हुए थे। एक बार फिर सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडिया वायरल हो रहा है जिसमें हरियाणा के एक गांव में दो बहुएं अपने घर की छत पर जाकर धमाल मचा रही हैं। (वीडियो: खबर की आखिरी स्लाइड में)

चेहरे को पल्लू से ढककर किया जबरदस्त डांस
वीडियो फिल्माया गया है हरियाणा के एक गांव की छत पर। दो बहुएं चेहरे को पल्लू से ढककर छत पर आती हैं और फिर शुरू होता है उनका धमाल। दोनों बहुओं में से एक साड़ी में है और दूसरी सूट-सलवार में। दोनों ने पल्लू से अपना चेहरा ढका हुआ है। इन दोनों में से एक बहू चेहरे पर पल्लू डालकर डांस करती है जबकि दूसरी बहू हाथ में मोबाइल लेकर उसका वीडियो बनाती है।

सोशल मीडिया पर हिट हुआ वीडियो
दोनों बहुओं का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यूट्यूब पर इस वीडियो को अलका म्यूजिक नाम के चैनल से 10 फरवरी 2018 को अपलोड किया गया है। वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो को यूट्यूब पर अभी तक 2,779,467 (सत्ताइस लाख, नवासी हजार, चार सौ सढ़सठ) लोग देख चुके हैं।
देखिए वो वीडियो:-
पहले भी वायरल हुए वीडियो
इससे पहले ऐसा ही एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा था। हरियाणा की सिंगर और डांसर सपना चौधरी जिस समय बिग बॉस में थी, उस समय गोरी रानी नामक महिला डांसर का भी वीडियो खूब वायरल हुआ था। हरियाणा में गोरी रानी के प्रशंसक भी बड़ी संख्या में हैं।












Click it and Unblock the Notifications