Dance Deewane 3: जब सिद्धार्थ ने सबके सामने माधुरी से कहा- 'यहां ..मेरे पास...और पास'
नई दिल्ली, 7 जून। 'बिग बॉस 13' के विनर सिद्धार्थ शुक्ला इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3' को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं।' BBB 3' को लोगों ने काफी पसंद किया है। सोशल मीडिया पर काफी चर्चित रहने वाले हैंडसम स्टार सिद्धार्थ इस सीरीज का दिल खोलकर प्रमोशन भी कर रहे हैं। हाल ही में वो कलर्स पर प्रसारित होने वाले लोकप्रिय डांस शो 'डांस दीवाने 3' में सीरीज का प्रमोशन करने पहुंचे थे, जहां उन्होंने शो की जज और बॉलीवुड की डॉसिंग गर्ल माधुरी दीक्षित से वो कह दिया, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया।

सिद्धार्थ और माधुरी पर फिल्माया गया रोमांटिक सीन
दरअसल शो के सेट पर सिद्धार्थ और माधुरी के बीच साल 1997 में आई सुपरहिट फिल्म 'दिल तो पागल है' का एक मोस्ट रोमांटिक और पॉपुलर सीन रीक्रिएट किया गया। जिसमें सिद्धार्थ फिल्म के हीरो शाहरुख खान के अंदाज में माधुरी से अपने और पास यानी करीब आने को कहते हैं। सिद्धार्थ ने इस अंदाज में वो सीन किया, जिसे देखकर खुद माधुरी भी हैरान रह गईं और इसी वजह से उन्होंने शो की उस क्लिपिंग को खुद ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है, जो कि इस वक्त वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सिद्धार्थ-माधुरी का क्लिप
लोग जमकर सिद्धार्थ और माधुरी की तारीफ कर रहे हैं। कुछ लोगों ने तो यहां तक लिख दिया है कि सिद्धार्थ आपने तो सच में एक बार फिर से 'दिल को पागल' कर दिया है। गौरतलब है कि यशराज बैनर की फिल्म 'दिल तो पागल है' एक बहुत बड़ी हिट फिल्म थी। फिल्म में लीड रोल माधुरी दीक्षित, शाहरुख खान, करिश्मा कपूर और अक्षय कुमार ने निभाया था। संगीतकार उत्तम सिंह के संगीत से सजी इस फिल्म के गाने आज भी लोगों को पागल कर जाते हैं।
यहां देखें: सिद्धार्थ ने सबके सामने माधुरी से कहा- 'यहां आओ... और पास...एकदम पास'

सिद्धार्थ और सेट की तस्वीरें वायरल
फिलहाल इस वक्त सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस उनकी अदायगी की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। शो के अन्य जज कोरियोग्राफर तुषार कालिया और और धर्मेश येलांडे ने भी सिद्धार्थ और सेट की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें सिद्धार्थ का लुक देखते ही बनता है। ये शो इस हफ्ते प्रसारित किया जाएगा।

लोगों को पसंद आ रही है 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3'
गौरतलब है कि वेब सीरीज 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3' में लोगों को सिद्धार्थ शुक्ला और सुनीता राठी की कमेस्ट्री काफी पसंद आ रही है, लोगों को इनकी फ्रेशनस अच्छी दिख रही है।
विक्रांत मैसी और हरलीन सेठी
सीरीज में मेहमान कलाकार के तौर पर विक्रांत मैसी और हरलीन सेठी भी है तो वहीं विशाल मिश्रा, अमाल मल्लिक और अखिल सचदेवा का संगीत एक अलग रोमांच पैदा करता है। कुल मिलाकर सीरीज ने अभी तक बढ़िया प्रदर्शन किया है।
-
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें












Click it and Unblock the Notifications