बार गर्ल्स को मिलेगा रोजगार, महाराष्ट्र में फिर खुलेंगे डांस बार, सुप्रीम कोर्ट ने हटाई रोक
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। काफी लंबे समय से डांस बार खुलने का इंतजार कर रहे लोगों को देश की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट ने अच्छी खबर दी है। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को एक अहम फैसले में महाराष्ट्र में डांस बार पर लगी पाबंदी हटा दी है। कोर्ट ने इससे जुड़े प्रदेश में लगे कानून को भी होल्ड कर दिया। कोर्ट ने महाराष्ट्र पुलिस को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि बार में डांस करने से उनकी गरिमा पर किसी तरह की चोट न पहुंचे।
साफ शब्दों में कहें तो सुप्रीम कोर्ट ने संबंधित अधिकारियों को भड़काऊ डांस परफॉर्मेंस रोकने का अधिकार दिया है। आपको बताते चलें कि महाराष्ट्र में कांग्रेस-एनसीपी की सरकार के समय डांस बार को बंद करवा दिया गया था। साल 2014 में तत्कालीन कांग्रेस-एनसीपी सरकार ने महाराष्ट्र पुलिस कानून में संशोधन करते हुए बार समेत राज्य के कई जगहों पर होने वाले डांस कार्यक्रमों पर पाबंदी लगा दी थी।सुप्रीम कोर्ट का यह अंतरिम आदेश है और इस मामले पर सुनवाई चलती रहेगी। डांस बार पर रोक मामले की अगली सुनवाई 5 नवंबर को है। बता दें कि मुंबई और ठाणे में मिलाकर कुल 550 बार हैं। इस फैसले से सबसे राहत की बात ये है कि 75 हजार बारगर्ल्स जो बार बंद होने से बेरोजगार हो गईं थीं उन्हें फिर काम मिल सकेगा।













Click it and Unblock the Notifications