पूर्व PM मनमोहन सिंह की बेटी का दावा, कमज़ोर नहीं हैं मेरे पिता

manmohan singh daughter book
नई दिल्ली। एक ओर जहां किताबी हमलों में पूर्व PM मनमोहन सिंह को जमकर निशाना बनाया गया है वहीं उनकी पुत्री ने भी इस पर अप्रत्यक्ष तौर पर समर्थन किया है। मनमोहन सिंह की बेटी ने कहा है कि"पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कांग्रेस में ही विरोध का सामना करना पड़ा।"

अभी तक सिंह दूसरों की लिखी किताबों पर कांग्रेस के भीतर अपनी अहम‍ियत की सफाई दिया करत थे अब उन्हें उनकी बेटी ने ही चैलेंज कर दिया है। दमन ने अपनी किताब "स्ट्रीक्टली पर्सनल, मनमोहन एंड गुरशरण" में यह खुलासा किया है।

अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में दमन सिंह ने कहा कि जब राहुल गांधी ने अपराधी सांसदों के बारे में आए अध्यादेश को वापस लेने का अचानक और जिस अंदाज में फैसला लिया उस समय मनमोहन अमरीका की यात्रा पर थे।

पढ़ें- सी-सैट की घुट्टी कड़वी लगी

मेरे पिता को इस फैसले से कष्ट हुआ। वे सोचते हैं कि उनकी भावनाओं का प्रसार करना जरूरी नहीं है। उन्होंने पार्टी की तमाम राय पर असहमत होते हुए भी उग्र प्रतिक्रियाएं नहीं दीं।

मनमोहन सिंह के 2009 में कांग्रेस की जीत के कयास के प्रश्न के जवाब में दमन ने बताया कि उन्होंने हल्के मूड में कहा था कि उन्हें लगता है कि कांग्रेस फिर से सत्ता में नहीं आने वाली है।

राजीव गांधी के योजना आयोग को जोकरों की टोली कहने वाले बयान से मनमोहन सिंह के आहत होने के सवाल पर दमन ने कहा कि जब ये बात कही गई तब मनमोहन योजना आयोग में नहीं थे। तब मीडिया की कई रिपोर्टस में कहा गया कि यह बयान मेरे पिता को लेकर किया गया था। हो सकता है यह मजाक में कहा गया हो। अंग्रेजी अखबार के साक्षात्कार में कुछ इसी तरह मनमोहन की 'दमन' कहानी सामने आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+