भाजपा सांसद राकेश सिन्हा के माल्यार्पण के बाद दलितों ने गंगाजल से किया अंबेडकर की मूर्ति का 'शुद्धिकरण'
भाजपा सांसद के माल्यार्पण के बाद दलितों ने गंगाजल और दूध से धोई अंबेडकर की मूर्ति
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा के डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण के बाद दलितों ने उसे दूध और गंगाजल से साफ किया। शनिवार सुबह ही जिला कोर्ट के पास लगी भीमराव अंबेडकर की मूर्ति के पास कुछ दलित वकील दूध और गंगाजल लेकर पहुंचे और पूरी प्रतिमा को दूध और गंगाजल से धोया।

प्रतिमा को शुद्ध किया गया: वकील
प्रतिमा को दूध और गंगाजल से धोने पर वकीलों ने कहा कि आरएसएस से जुड़े सांसद राकेश सिन्हा मेरठ आए थे। यहां आकर उन्होंने मूर्ति पर माल्यार्पण किया था। जिसके बाद मूर्ति को साफ करना जरूरी था इसलिए उन्होंने प्रतिमा को गंगाजल और दूध से नहला दिया है। इससे प्रतिमा शुद्ध हो जाएगी।

भाजपा अबेंडकर को नहीं मानती
दलित वकीलों का कहना है कि भाजपा सरकार लगातार दलितों का दमन कर रही है। उनके और संघ के लोग अंबेडकर को पसंद नहीं करते हैं और उनका अंबेडकर से कोई लेना-देना नहीं है, उसने अंबेडकर के लिए कभी कुछ नहीं किया। वकीलों ने कहा कि भाजपा दलित समुदाय को लुभाने के लिए अंबेडकर के नाम का इस्तेमाल करती है।

गुजरात में भी धोई गई थी अंबेडकर दिवस
पहले गुजरात के वडोदरा में डॉ भीमराव अंबेडकर की 127 वीं जयंती पर मेनका गांधी और भाजपा के अन्य नेताओं के उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के तुरंत बाद दलित समुदाय के कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा को धोया था।












Click it and Unblock the Notifications