दलित युवक ने रख ली कड़क मूंछें तो कर दी धुनाई
अहमदाबाद। दलित युवक को कड़क मूंछें रखना भारी पड़ गया है, गुजरात के गांधीनगर से महज 15 किलोमीटर दूर एक दलित युवक को कड़क मूछे रखने की वजह से कथित रूप से तीन लोगों ने पीट दिया। आरोप है कि तीनों व्यक्ति उच्च जाति के थे और उन्हें दलित युवक का कड़क मूंछे रखना नागवार गुजरा और इन लोगों ने उसकी पिटाई कर दी।दरबार समुदाय के तीन युवकों ने 24 साल के पीयूष परमार को जोकि लिंबोदरा गांव के कलोल तालुका में रहता है कि धुनाई कर दी। यह घटना 25 सितंबर की है। वहीं घटना के बाद इस मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। तीनों ही आरोपियों की पहचान हो गई है, इनके नाम मयूरसिंह वाघेला, राहुल विक्रमसिंह और अजीतसिंह वाघेला है।

इन तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर परमार ने एफआईआर दर्ज कराई थी, एफआईआर में कहा गया है कि जब परमार अपने भाई दिगंत महेरिया के साथ गरबा के एक कार्यक्रम से लौट रहा था तो तो कुछ लोगों ने उसके खिलाफ जातिसूचक गालियां दीं। परमार ने बताया कि जब हम लौट रहे थे तो काफी अंधेरा था और हम उन्हें दूर से देख नहीं सके, लेकिन जब हम उनके करीब गए तो देखा कि ये तीनों लोग दरबार समुदाय के हैं। किसी भी तरह के विवाद से बचने के लिए हमने उनसे कुछ नहीं कहा, लेकिन जब हम अपने घर पहुंचे तो ये लोग मेरे घर आ गए और मुझे गालियां देने लगे, इन लोगों ने पहले मेरे भाई के साथ मारपीट की और इसके बाद वह मुझसे पूछने लगे कि तुम इस तरह से कड़क मूंछे कैसे रख सकते हो, तुम तो दलित हो।
इसके बाद कलोल पुलिस स्टेशन पर धारा 323, 504 114 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। एफआईआर में कहा गया है कि आरोपियों ने जातिसूचक गालियां दी, शिकायतकर्ता से पूछा कि तुम कड़क मूंछ कैसे रख सकते हो।
इसे भी पढ़ें- दाऊद के भाई ने खोला डी कंपनी के मटका व्यापारी का राज












Click it and Unblock the Notifications