दिहाड़ी मजदूरों के लिए कोरोना से भी बड़ी समस्या है 'भूख', पैदल ही सैकड़ों किलोमीटर के सफर पर निकले

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के चलते पूरा देश इस समय लॉकडाउन का सामना कर रहा है, कई राज्यों में लॉकडाउन के साथ कर्फ्यू भी लागू किया गया है ताकि लोग गंभीरता से कानून का पालन करें। लेकिन लॉकडाउन की वजह से दूसरे राज्यों से रोजी-रोटी के लिए दिल्ली आए दिहाड़ी मजदूरों की समस्या बढ़ गई है। सार्वजनिक सेवाएं और परिवहन बंद होने के चलते अब वह पैदल ही सैंकड़ों किलो मीटर दूर अपने घरों के लिए निकल पड़े हैं। इसी बीच दिल्ली में एक डॉक्टर के कोरोना वायरस पॉजिटिव मिलने पर करीब 800 लोगों को क्वारनटीन करने का आदेश दे दिया गया है।

देशव्यापी लॉकडाउन से मजदूरों की बढ़ी मुश्किलें

देशव्यापी लॉकडाउन से मजदूरों की बढ़ी मुश्किलें

गौरतलब है कि देशव्यापी लॉकडाउन के बाद भी भारत में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक देश में अब तक महामारी से संक्रमित कुल 649 मामले सामने आ चुके हैं जिसमें से 13 लगों की मौत हो चुकी है और 42 लोग पूरी तरह ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लॉकडाउन की घोषणा के बाद देश में दिहड़ी मजदूरी करने वाले कर्मचारियों में खाने-पीने को लेकर डर बैठ गया है।

कोरोना वायरस से बड़ी समस्या है भूख

मजदूरों का कहना है कि वह रोज कमाते और खाते हैं ऐसे में जब काम नहीं मिलेगा तो वह अपना पेट कैसे पालेंगे, इसलिए वह पैदल ही अपने घरों के लिए वापस निकल रहे हैं। ऐसा ही मजदूरों का एक समूह उत्तर प्रदेश के जिलों का दिल्ली-गाजीपुर सीमा के पास पैदल जाता हुआ दिखाई दिया। पूछने पर एक महिला ने कहा, 'हमारे पास कोई पैसा नहीं बचा है क्योंकि हमें यहां कोई काम नहीं मिलता है। हम क्या खाएँगे? अगर हम शहर नहीं छोड़ेंगे, तो हम भूखे मर जाएंगे।'

800 से ज्यादा लोग होंगे क्वारनटीन

वहीं एक अन्य मजदूर ने बताया कि 250-300 किलोमीटर दूर मेरा गांव है वहां जा रहा हूं। अगर साधन मिला तो उससे जाएंगे नहीं तो पैदल तो जा ही रहे हैं। दूसरी ओर दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। हाल ही में दिल्ली के शाहदरा स्थित एक मोहोल्ला क्लिनिक के डॉक्टर के कोरोना पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने उस मोहोल्ला क्लिनिक में 12 मार्च के बाद जाने वाले लोगों को क्वारनटीन में रखने का आदेश जारी किया गया है। मौजपुर के मोहल्ला क्लीनिक में सऊदी अरब से आई महिला मरीज के संपर्क में आने से डॉक्टर संक्रमित हो गए थे जिसके चलते 800 से ज्यादा लोगों को अब क्वारनटीन में रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें: भोजपुरः कोरोना वायरस से बचने के लिए युवक ने बनाया टिक टॉक वीडियो, पहुंचा जेल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+