Daily Political: पायलट को मिली नई जिम्मेदारी तो कर्नाटक में हिजाब पर सियासत, जानें पूरे दिन का पॉलिटिकल हाल
Daily Political Update: लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल ऐडी चोटी का जोर लगाने में लगे हैं। वहीं, चुनाव से पहले अयोध्या के राम मंदिर की 24 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा का मुद्दा गरमाने लगा है। बीजेपी इस दिन को खास बनाने में फोकस कर रही है। इस बीच, विपक्षी दल सपा की एंट्री रोकने वाले बयानों को लेकर शिवपाल ने करारा जवाब दिया है।
दूसरी, तरफ भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष के रूप में बृज भूषण शरण सिंह के वफादार संजय सिंह के चुने जाने के बाद पहलवानों ने विरोध के सुर और भी तेज हो गए हैं। इस बीच, नवनियुक्त डब्ल्यूएफआई प्रमुख संजय सिंह ने करारा जवाब दिया है। आइए जानते हैं दिन भर की पॉलिटिकल हलचल...

सचिन पायलट को मिली बड़ी जिम्मेदारी
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़े संगठनात्मक फेरबदल में सचिन पायलट को छत्तीसगढ़ का प्रभारी महासचिव नियुक्त किया गया है। प्रियंका गांधी की जगह महासचिव अविनाश पांडे को उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को केंद्र सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था बढ़ रही है, लेकिन धन कुछ हाथों में केंद्रित हो रहा है और बेरोजगारी की चुनौती जारी है। कांग्रेस नेता ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया। जिसमें कहा कि सभी छात्रों को मेरी सलाह सच्ची शक्ति लोगों से जुड़ने, वे जो कह रहे हैं उसे गहराई से सुनने और खुद के प्रति दयालु होने से आती है।
कर्नाटक में हिजाब प्रतिबंध पर कांग्रेस-बीजेपी में घमासान
कर्नाटक में सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली कांग्रेस नीत सरकार द्वारा राज्य में शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब (हेडस्कार्फ) पर प्रतिबंध हटाने की घोषणा के बाद विवाद खड़ा हो गया। बीजेपी ने कांग्रेस को घेरा है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया कि कर्नाटक में हिजाब प्रतिबंध हटाने से राज्य में शरिया कानून की स्थापना हो जाएगी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अगर विपक्ष सत्ता में आया तो पूरे देश में इस्लामिक कानून लागू किया जाएगा। उधर, सीएम सिद्धारमैया का एक बयान सामने आया है कि मैंने यह बात एक सवाल के जवाब में कही है। हमने अभी तक ऐसा नहीं किया है। हम (हिजाब प्रतिबंध के) फैसले को वापस लेने के बारे में सोच रहे हैं। हम इस पर चर्चा करेंगे।
राम मंदिर में प्रवेश को लेकर बीजेपी के बयान पर सपा का वार
अयोध्या में राम मंदिर में समाजवादी पार्टी के नेताओं को प्रवेश से रोकने के बीजेपी नेता सुब्रत पाठक के बयान पर शिवपाल सिंह यादव ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि अगर गरीबों की जमीन हड़पने वाले और राजस्व अधिकारियों पर हमला करने वाले ऐसे बयान देते हैं कि हमें भगवान के घर नहीं जाना चाहिए, तो यह व्यवहार अस्वीकार्य है।
पहलवानों के विरोध पर WFI प्रमुख बोले- राजनीति हो रही
पहलवान साक्षी मलिक के कुश्ती छोड़ने और बजरंग पुनिया द्वारा पद्मश्री लौटाने पर नवनिर्वाचित डब्ल्यूएफआई प्रमुख संजय सिंह ने कहा कि जो एथलीट हैं वे कुश्ती की तैयारी कर रहे हैं। जो लोग राजनीति में आना चाहते हैं, उन्हें आगे बढ़ना चाहिए और ऐसा करना चाहिए। पुरस्कार लौटाना, यह उनका निजी मामला है।












Click it and Unblock the Notifications