Daily Political: जंतर-मंतर पर 'इंडिया' की गूंज तो कर्नाटक में BJP-कांग्रेस भिड़ी, जानें पूरे दिन की हलचल

Daily Political Update: लोकसभा चुनाव को लेकर अब कुछ ही महीने शेष रह गए हैं। ऐसे में सभी दलों ने अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। इस बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। कहीं पीएम फेस पर लेकर चर्चा है तो कहीं सांसदों के निलंबन पर विवाद। इन सभी हलचलों के बीच INDIA गठबंधन अपनी रणनीतियां बनाने में जुट गई है।

उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्टी ने दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक की। सांसदों के निलंबन को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर इंडिया अलाइंस के दलों ने विरोध प्रदर्शन किया। एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए हम कोई भी कीमत चुकाने को तैयार। आइए जानते हैं दिन भर की पॉलिटिकल हलचल...

Daily Political Update

कर्नाटक में बीजेपी-कांग्रेस आमने सामने
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और राज्य मंत्री बी जेड जमीर अहमद खान की प्राइवेट जेट में यात्रा करने के एक वीडियो पर बीजेपी ने सवाल उठाए। कहा कि कांग्रेस का क्राउडफंडिंग अभियान एक नाटक है। इसपर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने जवाब देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री व्यक्तिगत कारण के लिए इसका उपयोग नहीं कर रहे हैं, वह समय बचाने के लिए एक विशेष विमान में यात्रा करते हैं, हम भी फ्लाइट टिकट की अनुपलब्धता के कारण बेलगावी से सामाजिक उड़ान का इस्तेमाल किया, हम सभी पार्टी प्रतिनिधिमंडलों को लेने के लिए तैयार हैं।

सांसदों के निलंबन पर डीके शिवकुमार ने उठाए सवाल
संसद से सांसदों के निलंबन पर कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा कि हम जो मांग रहे हैं, वह शांति, सद्भाव और अखंडता है। हम जो मांग रहे हैं वह केंद्रीय गृह मंत्री का एक बयान है। उन्होंने लोकसभा से 146 सांसदों को निलंबित कर दिया है और राज्यसभा और बिल पारित किया है, यह भारतीय लोकतंत्र का सबसे बड़ा अपमान है। चूंकि हर किसी को पूछने का अधिकार है, इसलिए हम आज विरोध कर रहे हैं।

जंतर-मंतर पर 'इंडिया' की गूंज
संसद के दोनों सदनों से 146 सांसदों के निलंबन के खिलाफ विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि सरकार ने विपक्ष को सदन से बाहर निकालकर बिल पास कराए' सरकार ने विपक्ष को सदन से बाहर निकालकर बिल पास कराए, हमारी आवाज को दबाया गया, हमें बोलने की आजादी है, जो हमें नेहरू, गांधी और अंबेडकर ने दी है।

JDU का दावा- अलगे PM नीतीश
जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने शुक्रवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लेकर कहा कि कौन है खड़गे? हम खड़गे-फरगे को नहीं जानते हैं। अगले पीएम नीतीश कुमार होंगे। कांग्रेस पार्टी भरोसे के लायक नहीं है। सब कुछ नीतीश कुमार ने किया था। जब गठबंधन का नाम 'इंडिया' रखा गया, तो नीतीश कुमार ने संयोजक की भूमिका निभाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+