Daily Political Update: सपा की रैली में मची भगदड़, पीएम बोले- डूब रही इंडी गठबंधन की नाव, केजरीवाल क्या बोले?

Daily Political Roundup: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बिहार और यूपी में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। इंडिया गठबंधन की नाव डूब रही है।

सपा-कांग्रेस वाले झूठ का सहारा ले रहे हैं। पीएम ने केजरीवाल के अमित शाह के प्रधानमंत्री बनाने वाले बयान पर कहा कि उनका राजनीतिक उत्तराधिकारी देश के लोग होंगे।

Daily Political Update

उधर, झारखंड के जमशेदपुर में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा को 1 भी सीट झारखंड से मिली तो आदिवासियों पर दमन और बढ़ेगा। आइये जानते हैं दिनभर का राजनीतिक घटनाक्रम...

पीएम बोले: इंडिया गठबंधन की नाव डूब रही

लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार और उसके बाद यूपी पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने इंडिया गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। पीएम ने कहा कि इंडिया गठबंधन की नाव डूब रही है। सपा-कांग्रेस वाले झूठ का सहारा ले रहे हैं। इंडिया गठबंधन यह बर्दाश्त नहीं कर सकता कि देश के लोग अगले 5 वर्षों के लिए मोदी को फिर से चुनने जा रहे हैं। आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए केंद्र में एक मजबूत सरकार बनानी होगी। जैसे-जैसे 4 जून करीब आ रहा है, मोदी के लिए इंडिया गठबंधन के लोग और ज्यादा भला बुरा कहने लगे हैं।"

भाजपा पर बरसे केजरीवाल

झारखंड के जमशेदपुर में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा निशाना साधा। केजरीवाल ने कहा कि राम मंदिर का उद्घाटन राष्ट्रपति को करना चाहिए था। लेकिन, उनको नहीं बुलाया गया। क्योंकि वो आदिवासी हैं। झारखंड से एक भी सीट भाजपा को मिली तो यह दमन और बढ़ेगा। हेमंत सोरेन को जेल में रहना पड़ेगा। इंडिया गठबंधन को वोट दिया तो 4 जून को नतीजे आएंगे और 5 जून को हेमंत सोरेन जेल से बाहर आएंगे।

अखिलेश की रैली में मचा बवाल

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी की सार्वजनिक रैली में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और नेता डिंपल यादव मंच पर मौजूद थे। इस दौरान समर्थकों और पुलिस के बीच कहासुनी हो गई। जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर बितर किया। पार्टी समर्थकों ने कार्यक्रम में लगे लाउडस्पीकर भी उतार दिए।

नवीन बाबू ने ओडिशा का अपमान किया- शाह

ओडिशा के संबलपुर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान शाह ने बीजू जनता दल पर जोरदार हमला बोला। अमित शाह ने कहा कि नवीन बाबू ने ओडिशा का अपमान किया। उत्कल भूमि पर शासन यहां का भूमि पुत्र ही करेगा। जगन्नाथ यात्रा को बंद करने की पूरी साजिश की गई थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने हमेशा ओडिया भाषा और संस्कृति का गौरव बढ़ाने का काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+