Daily Political Update: 'अब वहां के लोग...', लोकसभा चुनाव से पहले POK को लेकर राजनाथ सिंह का बड़ा बयान
Daily Political Roundup: पीएम मोदी ने उत्तराखंड और राजस्थान में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जोरदार प्रहार किया। पीएम ने कहा कि कांग्रेस के लोग विकास और विरासत के विरोधी हैं। उधर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को एक बार फिर ललकारा है।
एएनआई को दिए इंटरव्यू में राजनाथ सिंह ने कहा कि अगर पाकिस्तान आतंकवाद से निपटने में सक्षम नहीं है तो हम मदद करने को तैयार है। वहीं, बीजेपी में आते ही रोहन गुप्ता ने कांग्रेस पर निशाना साधा है।

उन्होंने कहा उन्होंने कहा कि देश के नाम का उपयोग करके एक गठबंधन बनाया गया, लेकिन उसमें 'देश विरोधी ताकतों' को जोड़ा गया। आइये जानते हैं दिनभर का राजनीतिक घटनाक्रम...
पीएम मोदी ने कांग्रेस को घेरा
उत्तराखंड और राजस्थान दौरे पर रहे पीएम मोदी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है। राजस्थान के करौली में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "पूरे देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। INDI गठबंधन के लोग मोदी के खिलाफ एकजुट हो रहे हैं। एक तरफ, मोदी हैं जो आह्वान करते हैं भ्रष्टाचार हटाओ और दूसरी तरफ ये ही लोग हैं जो भ्रष्टाचारियों को बचाना चाहते हैं। मोदी को कितनी भी धमकियां दी जाएं, भ्रष्टाचारियों को जेल जाना ही है ये मोदी की गारंटी है।''
पाकिस्तान पर गरजे रक्षा मंत्री
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बार फिर पाकिस्तान को दो टूक में कहा कि पीओके भारत का हिस्सा था और रहेगा। अब वहां के लोग बोल रहे कि वह भारत के साथ आएंगे। कोई भी भारत की जमीन पर एक इंच भी कब्जा नहीं कर सकता। यह बात राजनाथ सिंह ने मध्य प्रदेश के सतना में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भारत में राम राज्य का आगाज होकर ही रहेगा, कोई रोक नहीं सकता। इससे पहले एएनआई को दिए इंटरव्यू में राजनाथ सिंह ने कहा कि अगर पाकिस्तान आतंकवाद से निपटने में सक्षम नहीं है तो हम मदद करने को तैयार है।
बीजेपी में आते ही कांग्रेस पर हमलावर हुए रोहन गुप्ता
कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता रोहन गुप्ता ने गुरुवार को केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की उपस्थिति में बीजेपी ज्वाइन कर ली। बीजेपी में आते ही रोहन गुप्ता कांग्रेस पर हमलावर हो गए और खरी खरी सुनाई। उन्होंने इंडिया गठबंधन को लेकर कहा कि जब भी कोई गठबंधन बनाया जाता है, तो यह उन मूल मूल्यों के बारे में एक संदेश देने के लिए होता है जिनके लिए हम एकजुट हो रहे हैं। आप इसके मूल मूल मूल्यों को नजरअंदाज नहीं कर सकते। आप राष्ट्रवाद और सनातन का अपमान नहीं कर सकते और संविधान के बारे में बात कर सकते हैं। वामपंथी दल हमेशा देश के खिलाफ रहे हैं, आप उनके साथ गठबंधन कर रहे हैं और आप देश के खिलाफ हैं उनके साथ गठबंधन बनाना।
फिर उन्हें अपना नाम बदल लेना चाहिए: सुधांशु त्रिवेदी
बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने मीसा भारती के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा, "मीसा भारती को इस बात पर विचार करना चाहिए कि उनका नाम मीसा क्यों रखा गया? कांग्रेस ने लालू प्रसाद यादव को मीसा (आंतरिक सुरक्षा रखरखाव अधिनियम) के तहत जेल में डाला। इस अधिनियम के तहत किसी को भी अदालत का दरवाजा खटखटाने, जमानत के लिए आवेदन करने आदि का विकल्प छोड़े बिना गिरफ्तार किया जा सकता है। यह स्थायी जेल का प्रावधान था। लालू यादव ने उस समय कांग्रेस को नष्ट करने की कसम खाई थी और इसलिए उन्होंने अपनी बेटी का नाम मीसा रखा था। क्या यह अपने पिता की कसम का मजाक उड़ा रही है? फिर उन्हें अपना नाम बदल लेना चाहिए।"












Click it and Unblock the Notifications