Daily Political Update: पंजाब में भाजपा की जीत पर मचा घमासान, राहुल बोले- हमें नीतीश कुमार की जरूरत नहीं
Daily Political Roundup: चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा ने बड़ी बाजी मारी है। भाजपा उम्मीदवार मनोज कुमार ने चुनाव जीत लिया। वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर चंडीगढ़ मेयर चुनाव में बेईमानी करने का आरोप लगाया है।
उधर, कथित जमीन घोटाले में घिरे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सुबह से सुर्खियों में बने हुए हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने ED के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि एनडीए में नीतीश कुमार के वापस आने के बाद अब बिहार में इस स्थिति को सुधारा जाएगा। आइये जानते हैं दिनभर का राजनीतिक घटनाक्रम..
बीजेपी पर चुनाव में धांधली का आरोप
चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा को बड़ी जीत मिली है। बीजेपी उम्मीदवार मनोज सोनकर नए मेयर चुने गए हैं। मनोज सोनकर ने आप और कांग्रेस के संयुक्त उम्मीदवार कुलदीप सिंह को हराया है। वहीं, आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर चुनाव में धांधली का आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में जिस तरह से बेईमानी की गई है, वो बेहद चिंताजनक है। वहीं, आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि क्या भाजपा इस देश को नॉर्थ कोरिया बनाना चाहती है जहां चुनाव ही ना हो।
नीतीश कुमार पर राहुल ने साधा निशाना
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एनडीए में शामिल होने के बाद पहली बार राहुल गांधी ने चुप्पी तोड़ी है। राहुल ने सभा को संबोधित करते हुए चुटकले के जरिये नीतीश कुमार पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि लोग थोड़ा सा दबाव आते ही पलट जाते हैं। दबाव इसलिए पड़ा क्योंकि बिहार में इंडिया गठबंधन ने उन मुद्दों को लोगों के सामने रखा जो उनके काम के थे। बिहार में हमें नीतीश कुमार की जरूरत नहीं। हम अपना काम करेंगे।
सीएम हेमंत सोरेन ने कहा- लड़ेंगे और जीते
कथित जमीन घोटाले में घिरे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर ईडी की कार्रवाई को लेकर सुबह से सियासी हंगामा मचा हुआ है। ईडी की टीम सीएम सोरेन से पूछताछ करने के लिए दिल्ली से लेकर रांची तक डेरा डाले हुए हैं। वहीं, उनकी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने ED की कार्रवाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उधर, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा कि बापू के विचार हमें हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे। लड़े हैं और लड़ेंगे और जीते हैं।
बिहार की स्थिति को सुधारा जाएगा: जेपी नड्डा
बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एनीडए में आने के बाद मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि वर्तमान समय में बिहार में कानून व्यवस्था चरमराई हुई है। नीतीश कुमार एनडीए में वापस आए हैं। अब बिहार की स्थिति में सुधार किया जाएगा। यहां जनता को विकास को तेजी देने का कार्य किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications