Daily Political Update: इंडिया गठबंधन में 'फूट' पर सियासी बयानबाजी जारी, राहुल बोले- अन्याय के खिलाफ लड़ेंगे

Daily Political Roundup: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर पहुंचे। यहां पीएम ने कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि हमारा लक्ष्य 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है।

उधर, बंगाल में टीएमसी के अकेले चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद से सियासत गरमाई हुई है। टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी पर इसका ठीकरा फोड़ा है।

daily political roundup update today pm modi bulandshahar indian alliance tmc congress rahul gandhi

वहीं, कांग्रेस की भारत जोड़ो न्‍याय यात्रा आज बंगाल पहुंची। जहां राहुल गांधी ने आरएसएस और भाजपा को जमकर घेरा। आइये जानते हैं दिनभर का राजनीतिक घटनाक्रम..

हमारा लक्ष्य 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को कई परियोजनाओं का उद्घाटन करने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर पहुंचे। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि हमारा लक्ष्य 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। जब लक्ष्‍य बड़ा हो तो उसके लिए हर साधन जुटाना होता है। आज देश मोदी की गारंटी को गारंटी पूरा होने की गारंटी मानता है। क्योंकि, हमारी सरकार जो कहती है वो करके दिखाती। इस दौरान पीएम ने कहा कि कुछ लोग कह रहे कि मोदी चुनाव का बिगुल फूंकने आ रहे हैं। लेकिन, मोदी का ना इसकी कभी जरूरत थी ना आगे कभी जरूरत रहेगी। मोदी चुनाव का नहीं, विकास का बिगुल फूंकता है।

इंडिया गठबंधन में टूट का कारण अधीर रंजन

बंगाल में मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी के अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद से ही सियासत गरमाई हुई है। अब इस कड़ी में टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी पर इसका ठीकरा फोड़ा है। टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि इंडिया गठबंधन के दो मुख्य विरोधी हैं बीजेपी और अधीर रंजन चौधरी। वह बीजेपी की भाषा बोलते हैं। गठबंधन के बंगाल में काम नहीं करने के तीन कारण: अधीर चौधरी, अधीर चौधरी, और अधीर चौधरी हैं।

राहुल गांधी ने भाजपा आरएसएस को घेरा

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्‍याय यात्रा गुरुवार को पश्चिम बंगाल में प्रवेश कर गई। इस दौरान कूचबिहार में मीडिया से बातचीत करते हुए राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस पर जमकर हमला बोला। राहुल ने कहा कि भाजपा और आरएसएस नफरत को बढ़ाने का काम कर रही है। इसलिए इस यात्रा में न्‍याय शब्‍द जोड़ा गया है। क्‍योंकि, पूरे देश में अन्‍याय हिंसा का माहौल बना हुआ है। इंडिया गठबंधन पूरे देश में अन्याय के खिलाफ लड़ेगी।

नीतीश कुमार परिवारवादियों के साथ: गिरिराज सिंह

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "पीएम मोदी ने कर्पूरी ठाकुर को अभी भारत रत्न से सम्मानित किया तो इस पर नीतीश कुमार ने पीएम को धन्यवाद दिया। लेकिन उन्होंने परिवारवाद पर प्रहार किया। पीएम मोदी तो शुरू से परिवारवाद पर बोल रहे हैं। नीतीश कुमार तो परिवारवादियों के साथ हैं चाहे लालू यादव के साथ सरकार हो, चाहे राहुल गांधी के साथ सरकार हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+