Daily Political Update: ममता बनर्जी बोलीं- 'PM मोदी के लिए बनाऊंगी मंदिर', लालू यादव पर बरसे अमित शाह

Daily Political Roundup: लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा, कांग्रेस समेत सभी पार्टियां ताबड़तोड़ रैलियां कर रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश, तो गृह मंत्री अमित शाह बिहार के आरा में जनसभा संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जोरदार प्रहार किया।

उधर, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शराब घोटाले को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। वहीं, ममता बनर्जी ने कहा कि पीएम मोदी को भगवान ने भेजा है, इसलिए उनके लिए मंदिर बनाने की जिम्मेदारी मेरी रहेगी। आइये जानते हैं दिनभर का राजनीतिक घटनाक्रम...

Daily Political Roundup

लालू यादव पर बरसे अमित शाह

लोकसभा को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चुनावी रैलियों के जरिये विपक्ष पर जमकर निशाना साध रहे हैं। शुक्रवार को अमित शाह ने बिहार के आरा में एक जनसभा को संबोधित किया, जहां उन्होंने आरजेडी प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यादव समाज इस मुगालते मे हैं कि लालू यादव उनके समाज के लिए काम करते हैं, जबकि वे सिर्फ अपने परिवार के लिए काम करते हैं।

ममता बनर्जी ने पीएम मोदी का मंदिर बनाने की कही बात

दक्षिण परगना जिले के मथुरापुर में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी को भगवान ने भेजा है, वाले बयान पर तंज कसते हुए कहा कि अगर पीएम मोदी को भगवान ने भेजा है तो उनका मंदिर में रहना अच्छा रहेगा। उनके लिए मंदिर बनाने की जिम्मेदारी मेरी होगी।

कांग्रेस पर गरजे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के नाहन व मंडी में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विकास कार्यों पर ब्रेक लगाना चाहती है। कांग्रेस को गरीबी और समस्याओं से घिरा हुआ भारत पसंद है। कांग्रेस फिर से सीएए खत्म करने और अनुच्छेद को लाने की बात कह रही है। मोदी ने समान नागरिकता संहिता का संकल्प लिया है, लेकिन कांग्रेस इसका भी विरोध कर रही है। कांग्रेस ने मंदिरों का नाम लेकर कंगना के लिए जो बातें कहीं, वह मंडी, हिमाचल की हर बेटी का अपमान है।

केजरीवाल का पलटवार

पीएम मोदी के केजरीवाल अनुभवी चोर वाले बयान को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पलटवार किया है। उन्होंने शुक्रवार को बयान देते हुए कहा कि पिछले 2 साल से शोर मचा रहे हैं कि दिल्ली में शराब घोटाला हो गया। वे कह रहे हैं कि 1100 करोड़ का घोटाला है। एक बड़ा प्रश्न ये उठता है कि अगर 100 और 1100 करोड़ का घोटाला है तो पैसा कहीं तो रखा होगा? कल प्रधानमंत्री से एक इंटरव्यू में ये सवाल पूछा गया कि अरविंद केजरीवाल कह रहा है कि इस तथाकथित शराब घोटाले में कोई पैसा और सबूत नहीं मिला। उन्होंने कहा कि कोई पैसा इसलिए नहीं मिला क्योंकि अरविंद केजरीवाल अनुभवी चोर है। तो कल पूरे देश के सामने प्रधानमंत्री ने कबूल किया कि शराब घोटाले में उनके पास कोई सबूत नहीं है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+