Daily Political Update: लोकसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन और टीएमसी को लगा बड़ा झटका, जानें पॉलिटिकल अपडेट
Daily Political Roundup: अपनी मांगों को लेकर किसानों के दिल्ली चलो मार्च का आज तीसरा दिन है। इस दौरान आज पंजाब में किसान संगठनों ने रेलवे ट्रैक जाम किया और आगे की रणनीति तय की।
वहीं, टीएमसी सांसद मिमि चक्रवर्ती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, तो वहीं, INDIA ब्लॉक को बड़ा झटका देते हुए नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने गुरुवार को लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने का ऐलान कर दिया।

उधर, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किसान आंंदोलन पर कहा कि दिल्ली जाना हर एक का लोकतांत्रिक अधिकार है लेकिन उसका मकसद का ध्यान रखना होगा। आइये जानते हैं दिनभर का राजनीतिक घटनाक्रम...
किसानों ने बनाई नई रणनीति
किसान आंदोलन के आज तीसरे दिन किसान संगठनों ने नई रणनीति बनाई है। किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि आज तीन फैसले लिए गए हैं। जिसमें 16 फरवरी काे 3 घंटे के लिए हरियाणा को टोल फ्री रखा जाएगा। 17 फरवरी को हर तहसील में दोपहर 12 बजे से ट्रैक्टर परेड होगी। इसके अगले दिन 18 फरवरी को सभी किसान और मजदूर संगठनों की संयुक्त बैठक होगी, जिसमें आगामी रणनीति पर चर्चा होगी।
ट्रैक्टर परिवहन का साधन नहीं है- खट्टर
दिल्ली की सीीमाओं पर किसान आंदोलन को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बयान दिया है। सीएम खट्टर ने कहा कि दिल्ली जाना हर एक का लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन उसका मकसद भी देखना होता है। पहले भी हम इसका अनुभव देख चुके हैं। इस तरह से प्रदर्शन से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। ट्रैक्टर परिवहन का साधन नहीं है। वे ट्रेन, बसें, या अपने वाहन में जाएं। चर्चा लोकतांत्रिक तरीके से होनी चाहिए ताकि किसी समाधान तक पहुंचा जा सके।
मिमि चक्रवर्ती का इस्तीफा, टीएमसी को बड़ा झटका
लोकसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। सांसद मिमि चक्रवर्ती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्याग पत्र पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सौंप दिया। जिसमें उन्होंने बार बार अपमानित करने का बड़ा आरोप लगाया। इसके साथ ही चक्रवर्ती ने लोकसभा चुनाव 2024 भी नहीं लड़ने का ऐलान किया है।
इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका
इंडिया गठबंधन को गुरुवार को एक और बड़ा झटका लगा है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने गुरुवार को ऐलान किया उनकी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव सभी सीटों पर अकेले लड़ेंगी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी संकेत दिए हैं कि वह भविष्य में एक बार फिर भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए में शामिल हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications