Daily Political Update: भारत जोड़ों न्याय यात्रा पर भाजपा का तंज, कांग्रेस ने राम मंदिर को लेकर BJP को घेरा
Daily Political Roundup: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र दौरे पर रहे। पीएम मोदी ने यहां भारत के सबसे लंबे पुल अटल सेतु का उद्घाटन किया। वहीं, कांग्रेस ने एक बार फिर राम मंदिर के निमंत्रण पर सवाए उठाए हैं।

वहीं, केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उधर, सीट शेयरिंग पर बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बयान दिया है। आइए जानते हैं दिनभर का राजनीतिक घटनाक्रम...
भारत के सबसे लंबे पुल का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नासिक में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन किया। इसके अलावा पीएम ने भारत के सबसे लंबे पुल अटल सेतु का उद्घाटन किया। यह भारत का सबसे लंबा समुद्री पुल भी है। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भगवान श्री राम ने नासिक पंचवटी भूमि में काफी समय बिताया था। मैं आज इस धरती को नमन करता हूं। आज मुझे श्री कालाराम मंदिर के दर्शन करने और मंदिर परिसर की सफाई करने का सौभाग्य मिला।
कांग्रेस ने राम मंदिर के निमंत्रण पर उठाए सवाल
अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा हैं। इसी बीच कांग्रेस लगातार राम मंदिर के निमंत्रण को लेकर भाजपा पर निशाना साध रही है। शुक्रवार को एक बार फिर कांग्रेस ने राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण पर सवाल उठाए। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने आरोप लगाया कि भगवान राम की मूर्तियों की स्थापना धार्मिक प्रक्रियाओं के अनुसार नहीं की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि सभी चार शंकराचार्यों ने कहा कि अधूरे मंदिर में प्रतिष्ठा समारोह नहीं किया जा सकता है।
भारत जोड़ों न्याय यात्रा पर भाजपा का हमला
कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनेवाल ने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कांग्रेस हजार यात्रा क्यों न करें, वे 60 साल में कुछ नहीं कर पाए। उनके पास ना नीति है ना दिशा। जनता किसी भी हालत में कांग्रेस को स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने 60 साल में देश की जनता को धोखा दिया है।
सीट शेयरिंग पर तेजस्वी यादव का बयान
सीट शेयरिंग पर बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि इस पर चर्चा चल रही है। वो क्या बोल रहे हैं क्या कह रहे हैं, इस पर कुछ नहीं कहना है। सीट शेयरिंग पर हमारी सकारात्मक चर्चा हो रही है। कही कोई दिक्कत नहीं है। सब हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications