Daily Political Update: कांग्रेस ने फिर उठाया मणिपुर मुद्दा, भाजपा का पलटवार, पढ़ें दिनभर का राजनीतिक घटनाक्रम

Daily Political Roundup: कांग्रेस ने 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का लोगो और नारा जारी कर दिया है। वहीं, लक्षद्वीप में पीएम मोदी की फोटो पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कटाक्ष किया है।

Daily Political Update

उधर, पश्चिम बंगाल में ईडी की टीम पर हुए हमले पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ममता बनर्जी पर निशाना साधा है, तो वहीं बिहार में सियासी सरगर्मी के बीच बयानबाजी का दौर जारी है। आइए जानते हैं दिनभर का राजनीतिक घटनाक्रम...

कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का लोगो जारी

कांग्रेस ने शनिवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा का लोगो और नारा जारी कर दिया है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि 14 जनवरी को भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू होगी। यह यात्रा राहुल गांधी के नेतृत्व में मणिपुर से शुरू होकर 15 राज्यों से होते हुए मुंबई तक जाएगी। करीब 6700 किलोमीटर की यह यात्रा रहेगी।

लक्षद्वीप में फोटो सेशन, पीएम मणिपुर क्यों नहीं जाते?

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लक्षद्वीप यात्रा पर कटाक्ष किया है। खड़गे ने कहा, प्रधानमंत्री राम मंदिर निर्माण स्थल पर पहुंचते हैं, लक्षद्वीप जाकर फोटो खिंचवाते हैं, लेकिन दंगा प्रभावित मणिपुर नहीं जाते। खड़गे ने कहा, जब पीएम सभी जगह जाते हैं तो ये महान व्यक्ति मणिपुर क्यों नहीं गए?

भाजपा ने ममता बनर्जी को घेरा

पश्चिम बंगाल में ईडी की टीम पर हुए हमले को लेकर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ममता बनर्जी की सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि टीएमसी के राज में बंगाल में अराजकता फैली हुई है। जांच एजेंसियों पर हमला करवाकर जांच कार्य में बाधा डालने वाली सरकार को सत्ता में एक मिनट भी रहने का अधिकार नहीं है।

आरजेडी व जेडीयू में मतभेद पर डिप्टी सीएम का बयान

बिहार में इन दिनों आरजेडी और जेडीयू में मतभेद को लेकर राजनीतिक बयानबाजी जारी है। इस मुद्दे पर अब डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हम अपना काम कर रहे हैं। हम सरकार को मजबूती से चला रहे हैं। दूसरे क्या कहते हैं ये तो वह ही जानते हैं। हम लोग अच्छा काम कर रहे हैं। आज भी हमने खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र बांटे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+