Daily Political Update: इंंडिया गठबंधन को 'तोड़कर' NDA के साथ जाएंगे नीतीश? जानिये किसने क्‍या कहा

Daily Political Roundup: बिहार की राजनीति में भूचाल मच हुआ है। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार फिर से पलटी मारकर एनडीए के साथ जाने की तैयारी में है, जो विपक्षी गठबंधन के लिए बहुत बड़ा झटका होगा।

इन सबके बीच बिहार के डिप्‍टी सीएम व आरजेडी नेता तेजस्‍वी यादव ने कहा कि हमारी सरकार ने ऐतिहासिक काम किया है। हम बिहार और देश को आगे ले जाएंगे।

daily political roundup update

उधर, राष्ट्रीय लोक जनता दल के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने भी नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है। आइये जानते हैं दिनभर का राजनीतिक घटनाक्रम..

बिहार की राजनीति में भूचाल

बिहार की सियासत में भूचाल मच गया है। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार फिर पाला बदलकर बीजेपी के साथ सरकार बना सकते हैं। इन अटकलों के बीच भाजपा नेता सुशील मोदी ने कहा, 'राजनीति में कभी भी दरवाजे परमानेंट बंद नहीं होते, अगर दरवाजा बंद है तो खुल भी सकता है। वहीं, बिहार में आरजेडी के नेता श्याम रजक ने कहा, 'बिहार में आरजेडी और जेडीयू का गठबंधन मजबूत है और आगे भी मजबूत बना रहेगा।'

जनतंत्र में जनता ही मालिक होती है- तेजस्‍वी यादव

बिहार में उठे सियासी तूफान के बाद राजनीतिक बयानबाजी जारी है। बिहार के डिप्टी सीएम और आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि आज सबसे बड़ा दुश्मन बेरोजगारी है। हमारी सरकार ने इस पर ऐतिहासिक काम करते हुए 4.5 लाख से ज्यादा नौकरियां दी। हमने जो भी वादे किए थे, उन्हें पूरा करेंगे और बिहार और देश को आगे ले जाएंगे। उन्‍होंने आगे कहा कि जनतंत्र में जनता ही मालिक होती है।

बिहार में एनडीए मजबूत है- चिराग पासवान

चिराग पासवान ने बिहार में सियासी उठापटक पर कहा है कि सही समय का समय इंतजार करना चाहिए। एक बार मामला स्थिति साफ होने के बाद ही कुछ कह पाएंगे। मौजूदा परिस्थिति में भी बिहार में एनडीए मजबूत है। एनडीए अकेले 40 की 40 सीट जीत सकती है।

नीतीश काफी परेशान हैं- उपेंद्र कुशवाहा

बिहार की राजनीति पर राष्ट्रीय लोक जनता दल के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बयान दिया है। कुशवाहा ने कहा, "अभी चर्चा लगातार है कि नीतीश कुमार फिर NDA गठबंधन में आएंगे। यह बात तो सही है कि नीतीश जहां हैं, वहां काफी परेशान हैं। इसीलिए वहां से निकलना चाहते हैं। अगर भाजपा के साथ गठबंधन में आएंगे, तो फिर लोकसभा चुनाव के बाद साथ में रहेंगे या नहीं, यह भी एक बड़ा सवाल है।"

ज्ञानवापी सर्वे रिपोर्ट पर शिवपाल यादव का बयान

वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद की भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की सर्वे रिपोर्ट पर शिवपाल यादव ने कहा, इस मामले को लेकर कोर्ट को जो भी आदेश होगा, उसका सब लोग पालन करेंगे। अभी इस पर कोर्ट का आदेश नहीं आया है। न्यायालय का जो फैसला आएगा वह सभी को स्वीकार होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+