Daily Political Update: CAA को लेकर बड़ा ऐलान, मल्लिकार्जुन खड़गे को पड़ी फटकार, दिनभर का राजनीतिक घटनाक्रम
Daily Political Roundup:गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले देश में सिटिजनशिप अमेंडमेंट एक्ट यानी CAA लागू हो जाएगा।
बजट सत्र के आखिरी दिन लोकसभा में अयोध्या राम मंदिर निर्माण को लेकर चर्चा हुई। बीजेपी सांसद सत्यपाल सिंह ने राम मंदिर मुद्दे को लेकर कांग्रेस को जमकर घेरा।

वहीं, राज्यसभा में भी विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे की एक टिप्पणी को लेकर चेयरमैन जगदीप धनखड़ ने उनको फटकार लगाई। वहीं, एनडीए में शामिल होने की बात पर जयंत चौधरी ने फिर से बयान दिया है। आइये जानते हैं दिनभर का राजनीतिक घटनाक्रम...
लोकसभा चुनाव से पहले लागू किया जाएगा CAA
गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को बड़ा ऐलान किया। ET नाउ-ग्लोबल बिजनेस समिट में संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले पूरे देश में सिटिजनशिप अमेंडमेंट एक्ट यानी CAA लागू हो जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि सीएए देश का एक अधिनियम है। इसे चुनाव से पहले अधिसूचित किया जाएगा। इसे लेकर कोई भ्रम नहीं होना चाहिए। हमारे देश में अल्पसंख्यकों और विशेषकर हमारे मुस्लिम समुदाय को भड़काया जा रहा है।
कांग्रेस ने राम मंदिर को खारिज किया- भाजपा
संसद के बजट सत्र और 17वीं लोकसभा के आखिरी दिन अयोध्या में बने राम मंदिर के मुद्दे पर चर्चा हुई। इस दौरान बीजेपी सांसद सत्यपाल सिंह ने कांंग्रेस पर जोरदार हमला बोला। सत्यपाल सिंह ने कहा कि जहां राम हैं, वहां धर्म है। जिन लोगों ने धर्म को नष्ट किया है, वे मारे गए हैं। कांग्रेस देश में इस हालात में इसलिए है, क्योंकि उन्होंने भगवान राम को खारिज किया था।
मल्लिकार्जुन खड़गे को पड़ी फटकार
बजट सत्र के आखिरी दिन राज्यसभा में जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान से चेयरमैन जगदीप धनखड़ नाराज हो गए। दरअसल, खड़गे ने भारत रत्न मिले हस्तियों के लिए 'ये सभी लोग' शब्दों का इस्तेमाल किया, जिसपर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने आपत्ति जताई। इस पर सदन में हंगामा हो गया। जिसके बाद चेयरमैन जगदीप धनखड़ ने भी नाराजगी जताते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे को कहा कि आपने वर्चुअली चौधरी चरण सिंह का अपमान किया है। आपने उनकी विरासत का अपमान किया है। चौधरी चरण सिंह के मुद्दे पर सदन के अंदर ऐसा माहौल.. हमारा सिर शर्म से झुक जाना चाहिए। मैं खुद बहुत दुखी हूं।'
एनडीए में जाने को तैयार जयंत चौधरी!
लोकसभा चुनाव से पहले गठबंधन को लेकर RLD प्रमुख जयंत चौधरी ने शुक्रवार को स्थिति स्पष्ट कर दी। वहींं, आज फिर उन्होंने एनडीए में जाने के सवाल पर कहा, "मैंने कल भी बोला था कि जब भारत रत्न दिया गया है तो मेरी भावनाएं अपने आप जुड़ गई हैं...आगे हमारी रणनीति क्या है? कैसे हम चुनाव लड़ेंगे? इनका जवाब समय पर दिया जाएगा।"












Click it and Unblock the Notifications