पहलवान ददन यादव ने थामा जदयू का दामन
पटना (मुकुंद सिंह) ददन यादव पहलवान शुक्रवार को जदयू में शामिल हो गए। वे जदयू के टिकट पर डुमरांव विधानसभा से चुनाव लड़ सकते हैं। वहीं, ददन के आने से जदयू के सिटिंग विधायक दाउद अली का टिकट कट सकता है।
तीखा सवाल- क्या भारत देश पर बोझ है बिहार?
जानिए ददन पहलवान के बारे में
- ददन डुमरांव से दो बार निर्दलीय चुनाव लड़ कर जीत चुके हैं।
- ददन बिहार सरकार में 2000 में राबड़ी देवी सरकार में वाणिज्य राज्य मंत्री रह चुके हैं।
- ददन कभी निर्दलीय चुनाव लड़े, कभी बसपा, सपा, तो कभी जनता दल सेकुलर के साथ रहे।
- आपको बताते चले की वर्ष 1995 में ददन ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में विधानसभा का चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए। वे दूसरे स्थान पर रहे।
- फिर 2000 में निर्दलीय लड़े और पहली बार विधानसभा पहुंचे।
- 2000-05 वाली सरकार के एक महत्वपूर्ण उलटफेर में ददन ने राजद की सरकार बचाई थी।
- लालू ने खुश हो कर राबड़ी देवी की सरकार में वित्त वाणिज्य कर राज्य मंत्री बनाया था।
- इसके बाद भी वह राजद में शामिल नहीं हुए और 2005 में निर्दलीय चुनाव लड़ा और जीतकर विधानसभा पहुंचे।
- 2004 में ददन ने बक्सर संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लोकसभा चुनाव लड़ा, पर हार गए।
- वर्ष 2009 में फिर लोकसभा का चुनाव लड़ा और हार गए।
- इसके बाद राजनीति करियर को बचाने के लिए बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गए और 2014 में लोकसभा चुनाव लड़े पर हार गए।













Click it and Unblock the Notifications