सेना के लिए खरीदे जाएंगे 7607 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक हथियार

41 हजार लाइट मशीन गन और 3.5 लाख

नई दिल्ली। रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में आज रक्षा अधिग्रहण परिषद की बैठक हुई। डीएसी की बैठक में सीमा पर तैनात जवानों की सुविधाओं, उनके हथियारों और पोतों की खरीद-फरोख्त संबंधित महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। इस बैठक में देश की सीमा पर तैनात जवानों के लिए नए हथियारों से संबंधित कई फैसले लिए गए, जिसमें सबसे महत्वपूर्ण रहा जवानों के लिए अत्याधुनिक हथियार खरीदना। डीएसी ने इसके लिए 7607 करोड़ रुपए की लागत से 41 हजार लाइट मशीन गन और 3.5 लाख से भी अधिक कारबाइन की खरीद को मंजूरी दी है।

 DAC approves Rs 9,435 crore worth procurement proposals

डीएसी की बैठक में कुल 9435 करोड़ रुपए के रक्षा सौदों पर मुहर लगाई गई। इस बैठक में मशीन गन, कारबाइन और उच्च क्षमता वाले रेडियो सेट की खरीद को मंजूरी दी गई और तटरक्षक बल के लिए दो प्रदूषण नियंत्रण पोतों की खरीद को डीएसी ने मंजूरी दी।

इस बैठक में कहा गया कि अत्याधुनिक हथियारों और संचार यंत्रों से न केवल सेना के लड़ने की क्षमता बढ़ेगी बल्कि उनका विश्वास भी बढ़ेगा। बैठक में कहा गया कि जवानों की जरूरतों को देखते हुए फास्ट ट्रैक के आधार पर हथियारों की खरीद की जाएगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+