Cyrus Mistry की मौत के बाद सरकार की सख्ती, नितिन गडकरी ने कहा- कार में सीट बेल्ट अनिवार्य होगा
साइरस मिस्त्री की मौत का मामला चर्चा में है। नितिन गडकरी ने कहा है कि चार पहिया वाहनों में अब सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य होगा। cyrus mistry demise nitin gadkari seat belt mandatory in cars
नई दिल्ली, 06 सितंबर : टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की दर्दनाक मौत के बाद कार में सीट बेल्ट के इस्तेमाल को लेकर नए सिरे से चर्चा शुरू हो गई है। केंद्रीय परिवहन मंत्री नीतिन गडकरी ने कहा है कि मिस्त्री की मौत के बाद सीट बेल्ड की अहमियत एक बार फिर से रेखांकित हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार सीट बेल्ट को अनिवार्य बनाने का नियम बनाएगी। बता दें कि गडकरी रोड सेफ्टी पर लंबे समय से जोर देते आ रहे हैं।

कैसे हुई साइरस की मौत
बता दें कि रविवार को हुए भीषण सड़क हादसे के बाद साइरस मिस्त्री की मौके पर ही मौत हो गई थी। बाद में सीसीटीवी फुटेज से पता लगा कि साइरस मर्सिडीज में सफर के दौरान पिछली सीट पर बैठे थे, लेकिन सीट बेल्ट नहीं लगा रखा था। उनकी कार 130 किलोमीटर से अधिक गति से ड्राइव होने की रिपोर्ट्स भी सामने आई है।

पिछली सीट के लिए भी सीट बेल्ट जरूरी
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि अब कार में यात्रा करने वाले सभी यात्रियों के लिए सीटबेल्ट अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा, "साइरस मिस्त्री के निधन के बाद आज सरकार ने पिछली सीट पर बैठे यात्रियों की सुरक्षा के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। पिछली सीट के लिए भी सीट बेल्ट जरूरी है।"

सीट बेल्ट नहीं तो कानूनी दंड मिलेगा
गडकरी ने कहा, "साइरस मिस्त्री की एक कार दुर्घटना में मौत के कारण, हमने निर्णय लिया है कि वाहनों में भी पीछे की सीटों के लिए सीटबेल्ट बीप सिस्टम होगा।" उन्होंने रेखांकित किया कि इस नियम का उल्लंघन करने वाले कार सवारों को जुर्माना भरना पड़ेगा। कानून के हिसाब से ऐसे लोगों को दंडित किया जाएगा।

क्या सीट बेल्ट से जुड़े नियमों में खामी ?
बता दें कि टाटा समूह में टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष साइरस मिस्त्री की भीषण सड़क दुर्घटना के बाद मौत हो गई। हादसे के बाद विशेषज्ञों और आलोचकों ने परिवहन और यातायात नियंत्रण प्रणाली में खामियों की ओर इशारा किया। कार यात्रियों के लिए सीटबेल्ट को नियंत्रित करने वाले कानूनों पर कभी न खत्म होने वाली अटकलों के बीच, नितिन गडकरी ने मंगलवार को कहा कि कार में सभी यात्रियों के लिए सभी सीटबेल्ट अनिवार्य हैं।

सीट बेल्ट और पीएम मोदी
कार में यात्रा के समय सीट बेल्ट की भूमिका कितनी अहम है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सबसे तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था में रहने वाले देश के प्रधानमंत्री मोदी भी अक्सर क्लोजअप फोटो में काफिले के मूवमेंट से पहले अनिवार्य रूप से सीट बेल्ट लगाते दिख जाते हैं। ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि यात्रियों को जानमाल के नुकसान से बचने के लिए सीट बेल्ट लगाने के नियम पर गंभीरता दिखानी ही चाहिए।

मुंबई पुलिस सीट बेल्ट पर जागरूक करेगी
यह भी दिलचस्प है कि मुंबई पुलिस ने साइरस के हादसे से सबक सीखते हुए महानगर में कार में सवारी करने वाले लोगों को सीट बेल्ट के इस्तेमाल के प्रति जागरुक करने का फैसला लिया है। समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक ट्रैफिक पुलिस के DCP राज रौशन ने बताया कि पुलिस शहर में अभियान चलाकर लोगों को सीट बेल्ट के अनिवार्य इस्तेमाल के बारे में बताएगी। उन्होंने कहा कि नियमों के मुताबिक पीछे बैठने पर भी अनिवार्य रूप से सीट बेल्ट पहनना होगा, उल्लंघन पर 200 रुपये फाइन भरना होगा।

सीट बेल्ट लगाने के बदले क्लिप लगाते थे !
नितिन गडकरी ने कहा, "सीट बेल्ट नहीं लगाने पर चालान (दंडात्मक जुर्माना) कटेगा। आदेश को 3 दिनों के भीतर लागू किया जाएगा।" यह भी दिलचस्प है कि साइरस मिस्त्री की दुर्घटना के बाद गडकरी ने संस्मरण सुनाते हुए चार मुख्यमंत्रियों के साथ अपनी कार यात्रा को याद किया था। उन्होंने बताया था कि किस प्रकार सीट बेल्ट लगाने के बजाय कार में बजने वाले ऑटोमेटिक अलार्म या अलर्ट को बंद करने के लिए क्लिप की मदद ली जाती थी। बता दें कि गडकरी संसद में भी ये बता चुके हैं कि कॉलेज के दिनों में वे खुद कैसे ट्रैफिक नियम तोड़ा करते थे। हालांकि, उन्होंने हादसों की गंभीरता का जिक्र कर नियम-कानून के पालन पर भी जोर दिया था।

कब और कैसे हुआ साइरस का निधन
शापूरजी पल्लोनजी समूह के वंशज साइरस मिस्त्री ने 2012 और 2016 के बीच टाटा संस के अध्यक्ष के रूप में काम किया। रविवार को मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर साइरस मिस्त्री की मर्सिडीज दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मिस्त्री, तीन अन्य लोगों के साथ, गुजरात से महाराष्ट्र आ रहे थे।
साइरस की कार के परखच्चे उड़े, नीचे देखें फोटो--

सिर और छाती में कई गंभीर चोटें
साइरस मिस्त्री की कार पालघर जिले में कार हादसे का शिकार हो गई। साइरस मिस्त्री और उनके दोस्त जहांगीर पंडोले की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य यात्रियों- अनाहिता पंडोले और डेरियस पंडोले को चोटें आईं हैं। पुलिस ने बताया, हादसे के समय कार डॉ अनाहिता पंडोले ड्राइव कर रही थीं। टक्कर कितनी भयंकर थी, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आगे की सीटों पर एयरबैग थे, लेकिन पीछे वाले एयरबैग समय पर बाहर नहीं निकले। साइरस ने सीट बेल्ट भी नहीं लगा रखा था ऐसे में उन्हें सिर और छाती में कई गंभीर चोटें आईं।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications