Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

डेटा चिप खोलेगी साइरस मिस्त्री के एक्सीडेंट का राज, डिकोडिंग के लिए कार चिप को पुलिस ने भेजा जर्मनी

मुंबई, 06 सितंबर: दिग्गज कारोबारी और टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का अंतिम संस्कार मंगलवार को मुंबई में किया गया। पालघर में सड़क हादसे में मारे गए साइरस मिस्त्री की मौत के बाद पुलिस ने कार निर्माता कंपनी को कार की चिप भेजी है। जो इस हादसे से जुड़े कई राज खोल सकती है। पुलिस द्वारा दी गई कार की चिप को जर्मनी भेजा गया है। जहां इसे डीकोड कर जानकारी निकाली जाएगी।

पुलिस ने कार कंपनी से किए 5 सवाल

पुलिस ने कार कंपनी से किए 5 सवाल

पुलिस ने कार कंपनी से पूछा कि हादसे के वक्त एसयूवी के एयरबैग क्यों नहीं खुले। पालघर पुलिस ने कार निर्माता कंपनी से कई सवाल पूछे, "एयरबैग क्यों नहीं खुले? क्या वाहन में कोई यांत्रिक खराबी थी? कार का ब्रेक फ्लुइड क्या था? टायर का दबाव क्या था? पुलिस ने कहा कि ये वाहन टेस्ट के बाद ही प्लांट से बाहर निकलते हैं। कार निर्माता कंपनी की जांच के में दुर्घटना के क्या कारण हैं।

डेटा रिकॉर्डर भेजा जाएगा जर्मनी

डेटा रिकॉर्डर भेजा जाएगा जर्मनी

पुलिस ने कंपनी से पूछा है कि, क्या टक्कर के बाद स्टीयरिंग लॉक हो गया था? इन सभी सवालों के जवाब कार निर्माता टीम अपनी रिपोर्ट में देगी। कार निर्माता कंपनी ने पालघर पुलिस को सूचित किया है कि वाहन की डेटा रिकॉर्डर चिप डिकोडिंग के लिए जर्मनी भेजी जाएगी और जर्मनी से डिकोडिंग के बाद एसयूवी के बारे में विस्तृत जानकारी पुलिस को उपलब्ध कराई जाएगी।

एक्सीडेंट के कई राज आएँगे सामने

एक्सीडेंट के कई राज आएँगे सामने

इस प्रक्रिया में कई दिन लग सकते हैं। इस डेटा रिकॉर्डर में वाहन के बारे में विस्तृत जानकारी मिलेगी। ब्रेक, एयर बैग और अन्य मशीनरी कैसे काम कर रही थी। हादसे के वक्त कार की रफ्तार भी पता चल जाएगी। एनआई को बताया कि वाहन की गति का अनुमान विभिन्न वीडियो फुटेज या समय गणना के आधार पर लगाया जाता है। वाहन की औसत गति तो पता चल जाएगी लेकिन अलग-अलग समय पर अलग-अलग जगहों पर वाहन की गति का अंदाजा लगाना असंभव है।

कार की स्पीड को लेकर कई सवाल उठे

कार की स्पीड को लेकर कई सवाल उठे

इसलिए दुर्घटना के समय वाहन की गति जो भी रही होगी, सटीक जानकारी डेटा रिकॉर्डर से विस्तृत जानकारी मिलने के बाद ही सामने आएगी। सूत्रों ने कहा कि साइरस मिस्त्री और अन्य रविवार दोपहर 1:25 बजे उदवाड़ा से निकले थे और हादसा दोपहर करीब 2:28 बजे हुआ। इसलिए उन्होंने करीब 60 से 65 किलोमीटर की दूरी 1 घंटे 2 मिनट में तय की।

कई अनसुलझे सवालों में उलझी पुलिस

कई अनसुलझे सवालों में उलझी पुलिस

पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि वे इस यात्रा के दौरान कहीं रुके थे या बीच में बहुत तेज गति से आगे बढ़ रहे थे। जाने-माने उद्योगपति और टाटा संस के पूर्व चेयरमैन मिस्त्री की रविवार शाम मुंबई के पास एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। पालघर पुलिस के मुताबिक मिस्त्री अहमदाबाद से मुंबई जा रहे थे तभी उनकी कार डिवाइडर से जा टकराई। कार में चार लोग सवार थे। मिस्त्री सहित दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य दो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस कारण हुआ था एक्सीडेंट

इस कारण हुआ था एक्सीडेंट

मिस्त्री के अलावा एक अन्य मृतक की पहचान जहांगीर दिनशा पंडोले के रूप में हुई है। घायल अनायता पंडोले और डेरियस पंडोले का फिलहाल एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। पालघर पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि जिस कार में साइरस मिस्त्री यात्रा कर रहे थे, उसका चालक तेज गति के कारण नियंत्रण खो बैठा और डिवाइडर से जा टकराया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+