Cyclone Yass: PM मोदी ने की बंगाल की CM ममता बनर्जी के साथ बैठक, देखें Tweet
नई दिल्ली, 28 मई। चक्रवाती तूफान 'यास' का तांडव अभी भी जारी है, बंगाल-ओडिशा और झारखंड में जबरदस्त ढंग से तबाही मचाने के बाद आज ये बिहार में प्रवेश कर गया है। हालांकि मौसम विभाग ने कहा है कि यह पहले से अब कमजोर पड़ गया है लेकिन राज्य में रेड अलर्ट जारी है और साइक्लोन से निपटने के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आज पीएम मोदी 'यास' से प्रभावित हुए ओडिशा और बंगाल के विभिन्न इलाकों का दौरा किया और तूफान से हुए नुकसान पर समीक्षा बैठक भी की।
Recommended Video

ये था कार्यक्रम
पीएम मोदी आज सुबह पहले भुवनेश्वर पहुंचे फिर उन्होंने वहां सीएम नवीन पटनायक के साथ एक मीटिंग की और इसके बाद वो बालासोर, भद्रक और पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर जिलों के प्रभावित इलाकों का हवाई दौरा किया और इसके बाद उन्होंने बंगाल की मुख्यंमत्री ममता बनर्जी के साथ करीब 15 मिनट तक बैठक की और तूफान से हुए नुकसान पर विस्तृत विवरण मांगा।
सीएम ममता बनर्जी ने किया Tweet
बैठक के बाद सीएम ममता बनर्जी ने ट्वीट करके मीटिंग की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया 'हिंगलगंज और सागर में समीक्षा बैठक के बाद मैं PM से कलाईकुंडा में मिलीं और उन्हें तूफान के बाद बंगाल की स्थिति से अवगत कराया।'

सीएम ममता बनर्जी हुई थी नाराज
हालांकि इससे पहले खबर आई थी कि समीक्षा बैठक में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी को भी आमंत्रण देने से सीएम ममता नाराज हो गई थीं और उन्होंने मीटिंग में जाने से मना कर दिया थी। हालांकि बाद में पीएम की बैठक में ममता बनर्जी और राज्य के मुख्य सचिव निर्धारित वक्त से 30 मिनट लेट पहुंचे थे।
'यास' पहले से पड़ा कमजोर
मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के निदेशक आनंद शंकर ने बताया कि अति गंभीर चक्रवात 'यास' ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट से क्रास होने के बाद पहले से कमजोर हो गया है। अभी यह एक कम दबाव के क्षेत्र के रूप में झारखंड और बिहार के पास मौजूद है।

रेड अलर्ट जारी
ओडिशा, बंगाल झारखंड, बिहार और यूपी के कई हिस्सों के लिए रेड अलर्ट जारी है। बिहार, हिमालयन पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय में भी तेज वर्षा के आसार हैं तो वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद प्रशासन ने आम जन से घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की है। कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, बलिया, मऊ और गाजीपुर में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अनुमान है।
-
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र के इन जिलों में चलेगी तूफानी हवाएं, होगी तेज बारिश, मुंबई का कैसा रहेगा हाल? -
Aaj Ka Mausam: अगले 24 घंटे में तेज बारिश, 80 की स्पीड से चलेंगी हवाएं, UP-बिहार समेत 7 राज्यों में अलर्ट -
Delhi Weather Forecast Today: दिल्ली में कब तक होगी बारिश? इस वजह से मार्च में बदला मौसम, IMD की चेतावनी -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
Uttarakhand weather केदारनाथ में बर्फबारी से कड़ाके की ठंड और शून्य से नीचे तापमान, आज कैसा रहेगा प्रदेश मौसम -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच












Click it and Unblock the Notifications