Cyclone Yaas: शुक्रवार को बिहार पहुंचेगा 'यास', तीन राज्यों में भयंकर तबाही, जानें IMD का अपडेट
नई
Recommended Video

तूफान से निपटने के पुख्ता इंतजाम हैं
विभाग ने कहा कि तूफान से निपटने के पुख्ता इंतजाम हैं और इसका मानसून पर कोई असर नहीं पड़ेगा। बिहार में समय पर ही मानसून आएगा। जिस वक्त बिहार में तूफान प्रवेश करेगा उस वक्त हवाओं की रफ्तार 30 किमी प्रतिघंटे से बढ़कर 40 या 45 किमी प्रतिघंटा होने का अनुमान है।
तूफान का असर बिहार में 72 घंटे तक रहेगा
हालांकि तूफान का असर बिहार में 72 घंटे तक रहेगा लेकिन यह बिहार में आक्रामक नहीं रहेगा। हालांकि तूफान के कारण बिहार में कम विजिबिलिटी हो गई है जिसकी वजह से पटना और दरभंगा एयरपोर्ट को अलर्ट पर रखा गया है।

झारखंड में काफी आक्रामक रवैया अपनाया...
वैसे आज तूफान ने झारखंड में काफी आक्रामक रवैया अपनाया है। ओडिशा, बंगाल झारखंड, बिहार और यूपी के कई हिस्सों के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। रांची के कई घरों में पानी घुस गया है। वहां अभी भी बारिश हो रही है तो वहीं झारखंड में 596 लोगों को प्रभावित इलाकों से सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है।

पीएम मोदी करेंगे दौरा
पीएम नरेंद्र मोदी शुक्रवार को साइक्लोन 'यास' के प्रभाव की समीक्षा करने के लिए ओडिशा और पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे।
60 किमी की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान
बिहार, हिमालयन पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय में भी तेज वर्षा के आसार हैं तो वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद प्रशासन ने आम जन से घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की है। कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, बलिया, मऊ और गाजीपुर में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अनुमान है।












Click it and Unblock the Notifications