Cyclone Vayu: नहीं टला 'वायु' का खतरा, कच्छ के तट पर दे सकता है दस्तक, सौराष्ट्र में भारी बारिश की आशंका

नई दिल्ली। चक्रवाती तूफान 'वायु' का खतरा अभी पूरी तरह से टला नहीं है, एक बार फिर से इसकी दिशा शनिवार को तटीय क्षेत्रों से समुद्र में पश्चिम की ओर हो गयी है, मौसम विभाग ने इसके आज शाम तक सौराष्ट्र और कच्छ के तटीय क्षेत्र में पहुंचने की संभावना जताई है, मौसम विभाग ने पिछले 12 घंटों में चक्रवात 'वायु' की गति धीमी पड़ने के बावजूद इसे अति गंभीर श्रेणी में बताया है।

सौराष्ट्र के इलाकों में भारी बारिश की आशंका

सौराष्ट्र के इलाकों में भारी बारिश की आशंका

जिससे की सौराष्ट्र के इलाकों में भारी बारिश की आशंका है, गुजरात सरकार हर संभावित खतरे को लेकर सतर्क हैं, आज भी वहां अलर्ट जारी है।

छह किमी प्रति घंटे की गति से बढ़ रहा है आगे

विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक शनिवार को शाम चार बजे तक वायु का प्रभाव क्षेत्र अरब सागर में पूर्वोत्तर और मध्य पूर्वी क्षेत्र में दीव से 445 किमी पश्चिम में और पोरबंदर से 335 किमी पश्चिम दक्षिण पश्चिम में स्थित था, यह लगभग छह किमी प्रति घंटे की गति से तटीय क्षेत्रों से समुद्र में पश्चिम की ओर बढ़ रहा है।

'वायु' के कारण मॉनसून हुआ प्रभावित

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, 'वायु' के कारण मुंबई में दक्षिण पश्चिम मॉनसून सात दिन की देरी से पहुंचने वाला है, ये 20 जून के आस-पास मुंबई पहुंचेगा।

बारिश के लिए करना होगा इंतजार

बारिश के लिए करना होगा इंतजार

मालूम हो कि इस बार मॉनसून पहले से ही 7 दिन लेट केरल पहुंचा है, हर साल 1 जून में केरल पहुंचने वाला मानसून 8 जून को केरल के तट पर पहुंचा है, ऐसे में उम्मीद थी कि ये महाराष्ट्र 14-15 जून तक पहुंचेगा लेकिन अब इसके लेट होने से सूखे से प्रभावित महाराष्‍ट्र, गुजरात, राजस्‍थान और एमपी जैसे राज्‍यों में अभी बारिश के लिए और इंतजार करना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+