Cyclone Tauktae हुआ कमजोर, यूपी-उत्तराखंड के मौसम पर IMD ने दिया बड़ा अपडेट
Weather:
नई दिल्ली, 20 मई। साइक्लोन 'तौकते' ने जबरदस्त ढंग से देश में तबाही मचाई है। चक्रवात का असर उन राज्यों पर भी पड़ा है, जहां इसने दस्तक नहीं दी थी। लेकिन अब इसकी चाल धीमी पड़ गई है। IMD वैज्ञानिक राजेंद्र कुमार जेनामनी ने कहा है कि 'साइक्लोन अब कमजोर हो गया है, इसका असर अब ज्यादा नहीं रहेगा लेकिन कुछ स्थानों पर इसकी सक्रियता रहेगी जिसके चलते बारिश होगी।'
Recommended Video

साइक्लोन का असर यूपी में बना रहेगा
तो वहीं साइक्लोन का असर यूपी में बना रहेगा और यहां तेज बारिश के आसार हैं, जबकि उत्तराखंड पर भी इसका एक दिन का असर रहेगा, जिसके कारण उत्तराखंड में एक दिन और भारी बारिश होगी।

उत्तरखंड में रेड अलर्ट जारी
मालूम हो कि उत्तरखंड में रेड अलर्ट जारी है, यहां के बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में जमकर बर्फबारी हो रही है। उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़स देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, बागेश्वर, नैनीताल, हरिद्वार में भारी बारिश की आशंका है।

यूपी के इन शहरों में हो सकती है बारिश
तो वहीं यूपी के पीलीभीत, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनौर और सहारनपुर में भारी बारिश की आशंका है , जबकि लखनऊ, रायबरेली, प्रतापगढ़, प्रयागराज और सुल्तानपुर, वाराणसी में भी हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश हरियाणा, चंडीगढ़ , पूर्वोत्तर राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

एक और तूफान का खतरा
चक्रवात 'ताउते' का तांडव अभी थमा नहीं है कि इसी बीच एक और चक्रवात की आहट ने लोगों को परेशानी में डाल दिया है। दरअसल मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि 23-24 मई के आस-पास बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर दवाब विकसित होता दिख रहा है, जो कि साइक्लोन में तब्दील हो सकता है। मौसम विभाग की नजर इस दवाब पर बनी हुई है। इस तूफान का नाम 'यास' है, जिसे कि ओमान ने दिया है।आईएमडी ने कहा है कि इस वक्त सारी परिस्थितियां बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में चक्रवात के अनुकूल हैं और इसी वजह से तूफान आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications