Cyclone Tauktae: साइक्लोन हुआ उग्र, कई जगहों पर उखड़े पेड़, ट्रेनें, फ्लाइट रद्द, IMD ने दिया ये अपडेट
नई दिल्ली, 16 मई। चक्रवाती तूफान Tauktae रविवार को गोवा के तट से टकरा गया है, जिसके बाद से इसका रौद्र रूप धारण कर लिया है। साइक्लोन के कारण गोवा और उसके आस-पास के राज्यों में इस वक्त भारी बारिश हो रही है तो वहीं बरसात और तेज हवाओं के कारण कई जगहों पर से बिजली गुल हो गई है और कई स्थानों पर पर सड़कों पर पेड़ गिर गए हैं, जिसकी वजह से यातायात प्रभावित हुआ है।

अब तक के सारे अपडेट
Tauktae के मद्देनजर गृह मंत्री अमित शाह ने आज बैठक की और अधिकारियों को आदेश दिया कि तूफान की वजह से कोरोना मरीजों को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए, अगर तूफान की वजह से बिजली की सेवाएं प्रभावित होती हैं तो अस्पतालों को बैकअप प्लान रखना होगा। अमित शाह के इस निर्देश के बाद से मुंबई के BKC कोविड सेंटर से मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है। मालूम हो कि तूफान की वजह से केरल, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और गोवा में रेड अलर्ट जारी है।
Recommended Video

केंद्रीय जहाजरानी मंत्री ने लिया जायजा
तो वहीं केंद्रीय जहाजरानी मंत्री मनसुख मंडाविया ने भी सभी बंदरगाहों और पश्चिमी तटों पर साइक्लोन की यथास्थिति के बारे में जानकारी ली है। तो वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए आज Tauktae के मद्देनज़र गोवा, महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, दमन और दीव, गुजरात के भाजपा सांसदों, विधायकों और राज्य पदाधिकारियों से बात की है।
अगले 24 घंटों में और बहुत तेजी से आगे बढ़ेगा तूफान
तो वहीं IMD उप-महानिदेशक जयंत सरकार, मुंबई ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि Tauktae इस वक्त ईस्ट सेंट्रल अरेबियन सागर में स्थिति है। यह अगले 24 घंटों में और बहुत तेजी से आगे बढ़ेगा और 18 मई की सुबह इसके गुजरात पार करने की संभावना है। यह बहुत तीव्र तूफान है, जिसके कारण देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अंदेशा है। उन्होंने कहा कि आज और कल दिल्ली में तेज बारिश संभव है।

गुजरात में 17-18 मई को रद्द रहेंगी
इसी बीच ईस्टर्न रेलवे ने कहा है कि तूफान के मद्देनजर गुजरात में 17-18 मई को रद्द रहेंगी और लोकल ट्रेनों को भी बंद कर दिया गया है तो वहीं भारी बारिश के चलते लक्षद्वीप और गोवा की सभी उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। तो वहीं दूसरी ओर पुणे इंटरनैशनल एयरपोर्ट से एनडीआरएफ की 5 टीमों को राहत कार्य के लिए एयरलिफ्ट कर गुजरात भेजा गया है।

मुंबई में Red Alert जारी
मुंबई में आज और कल भारी बारिश की आशंका है। मौसम विभाग का कहना है कि मुंबई में बारिश के दौरान 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं इसलिए यहां अलर्ट जारी किया गया है और तूफान के मद्देनजर बीएमएसी ने 17 मई को होने वाले वैक्सीनेशन कार्यक्रम को टाल दिया है।












Click it and Unblock the Notifications