Cyclone Tauktae: P-305 जहाज से बचाए गए 184 लोग, 89 अब भी लापता, नौसेना ने दी जानकारी
मुंबई, 19 मई। अरब सागर में उठे 'अत्यंत गंभीर चक्रवात' तौकते ने भयंकर तबाही मचाई है, इसके चलते बार्ज P-305 जहाज समुंद्र में फंस गया था। जिसमें मौजूद 261 लोगों में से 184 को बचा लिया गया है, हालांकि अभी भी 89 लोग लापता है और नौसेना का रेसक्यू ऑप्रेशन जारी है। इस बारे में जानकारी देते हुए कैप्टन सचिन सिकेरा, कमांडिंग ऑफिसर, आईएनएस कोच्चि ने कहा कि बेहद खराब मौसम से जूझते हुए नौसेना के जवानों ने बार्ज P-305 पर मौजूद 273 लोगों में से अब तक 184 को बचा लिया गया है और अब आईएनएस कोलकाता इन लोगों को लेकर मुंबई बंदरगाह लौट रहे हैं।
Recommended Video

मालूम हो कि चक्रवात के कारण चार जहाज समुद्र में फंस गए थे। जिसमें टोटल 700 से ज्यादा लोग सवार थे जिनमें 620 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। आईएनएस तेग, आईएनएस बेतवा, आईएनएस ब्यास, पी81 विमान और हेलीकॉप्टरों की मदद से तलाश एवं बचाव अभियान जारी है।

चार जहाज जो कि समुद्र में फंसे हैं, उनका नाम हैं
'बार्ज P305 , सागर भूषण , बार्ज एस एस 3 और बार्ज गल कन्ट्रेक्टर।'
जिनमें निम्नलिखित लोग सवार थे
- सागर भूषण - 101
- बार्ज एस एस 3 - 196
- बार्ज P305 - 273
- बार्ज गल कन्ट्रेक्टर - 137
तौकते का रूख अब राजस्थान की ओर
'अत्यंत गंभीर चक्रवात' तौकते का रूख अब राजस्थान की ओर हो गया है। सोमवार को उसने गुजरात में भारी तबाही मचाई है तो वहीं इससे पहले उसने केरल, कर्नाटक, गोवा और महाराष्ट्र में काफी नुकसान किया है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि इस तूफान के कारण राजस्थान में भारी बारिश की आशंका है, इसी वजह से राज्य के 8 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है।

19-20 मई को बिगड़ेगा मौसम
तौकते के चलते 19-20 मई को देश के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और पंजाब में भारी बारिश का अलर्ट जारी है। नागौर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
-
Weather Today: सावधान! अगले 24 घंटे 11 राज्यों पर भारी,आंधी-तूफान और बारिश का टॉर्चर, पढ़ लें IMD की चेतावनी -
Kal Ka Mausam: 15 से 18 अप्रैल तक कहां बारिश-तपिश का कहर? Bihar-महाराष्ट्र समेत कहां बिजली गिरने का IMD अलर्ट? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने में दाम घटे तो वहीं चांदी हुई 2124 रु सस्ती, क्या हैं मुंबई में ताजा भाव? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड












Click it and Unblock the Notifications