Cyclone Sitrang: कई फ्लाइट और ट्रेनें कैंसिल, देश के पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश के अलर्ट
Cyclone Sitrang Live Updates: कई फ्लाइट-ट्रेनें कैंसिल, देश के पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश के अलर्ट
Cyclone Sitrang Live Updates: बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान 'सितरंग' के प्रभाव को देखते हुए पश्चिम बंगाल, ओडिशा, त्रिपुरा, मिजोरम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, नागालैंड और असम को मौसम विभाग ने हाई अलर्ट पर रखा है। चक्रवात सितरंग के प्रभाव से पूर्वोत्तर में हवाई संपर्क बुरी तरह प्रभावित हुआ है। सोमवार की सुबह कम से कम 10 फ्लाइटें कैसिंल की गई हैं। रेलवे भी किसी भी तरह की घटना से निपटने के लिए हाई अलर्ट पर है। कई ट्रेनों को भी कैसिंल किया गया है। बांग्लादेश में 'सितरंग' की वजह से 7 लोगों की मौत हो गई है। भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश के भी अलर्ट जारी किए गए हैं। एनडीआरएफ की कई टीमों को इन इलाकों में तैनात किया गया है।

दक्षिण 24 परगना में समुद्र तट ज्वार-भाटा
#WATCH | West Bengal: Tides hit the coast of Bakkhali beach in South 24 Parganas, amid cyclone 'Sitrang' alert
We are alerting tourists and locals not to venture near the sea: Santu Das, civil defence pic.twitter.com/jcdj6rTPSo
— ANI (@ANI) October 25, 2022












Click it and Unblock the Notifications