दिवाली से पहले भारी तबाही ला सकता है चक्रवाती तूफान सितरंग, ओडिशा और पश्चिम बंगाल की सरकार अलर्ट
दिवाली से पहले चक्रवाती तूफान सितरंग का कहर सामने आ सकता है। आईएमडी ने अपने बुलेटिन में कहा कि चक्रवात का कहर उत्तरी अंडमान और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर पर मंडरा रहा है।
दिवाली से पहले चक्रवाती तूफान सितरंग का कहर सामने आ सकता है। आईएमडी ने अपने बुलेटिन में कहा कि चक्रवात का कहर उत्तरी अंडमान और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर पर मंडरा रहा है। जिससे एक कम दबाव का क्षेत्र शनिवार की सुबह एक दबाव में बदल गया।

पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप से लगभग 1460 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पूर्व में बना यह दबाव 24 अक्टूबर तक एक चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है। बाद में 25 अक्टूबर को यह बांग्लादेश के तट से होते हुए तिनकोना द्वीप और सैंडविच के बीच टकराएगा। थाइलैंड द्वारा प्रस्तावित एक नाम चक्रवात सितरंग के कारण होने वाली भारी वर्षा के लिए ओडिशा और पश्चिम बंगाल सरकारें कमर कस चुकी हैं।
पश्चिम बंगाल सरकार चक्रवात से संभावित नुकसान से बचने के लिए कई जिलों के निचले इलाकों से लोगों को निकाल रही है। ओडिशा की राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री प्रमिला मल्लिक ने कहा कि अग्निशमन विभाग, ओडीआरएएफ और एनडीआरएफ के कर्मी किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयार हैं।
पश्चिम बंगाल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई के हवाले से कहा कि संभावित चक्रवात की तैयारियों के तहत सभी जिलाधिकारियों, एसपी और आपातकालीन विभाग के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। हालांकि, इससे पहले मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी के तट से टकराने वाले सुपर साइक्लोन की रिपोर्ट को अफवाह बताया था। उन्होंने स्पष्ट करते हुए बताया था कि इस संबंध में कोई सलाह जारी नहीं की गई थी।
यह भी पढ़ें- ओडिशा कैबिनेट का बाजरा मिशन पर जोर, चक्रवात तटबंधों की परियोजना को भी मंजूरी












Click it and Unblock the Notifications