'पेथाई' चक्रवात आंध्र प्रदेश में मचाई तबाही, 2 लोगों की मौत
Recommended Video

हैदराबाद। आंध्रप्रदेश के तटीय इलाकों में सोमवार को 'पेथाई' चक्रवात ने भयानक तबाही मचाई है। चक्रवात के चलते हुई भारी बारिश के कारण पेड़, बिजली के खंभे उखड़ गए है। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक चक्रवात की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई है। भयानक तूफान के चलते राज्य के भीतर रेल और यातयात के अन्य साधन प्रभावित हुए हैं। वही इस चक्रवात का असर पड़ोसी राज्यों तेलंगाना, छत्तीसगढ़ में हुआ है। इन राज्यों में भी बारिश हुई है।

उधर चक्रवाती तूफान 'पेथाई' के मद्देनजर सचिवालय में मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने एक समीक्षा बैठक की है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को त्वरित राहत उपायों के लिए पहले से ही तेज हवा से होने वाली संभावित क्षति को मापने में सक्षम होना चाहिए।
समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने बताया कि 14000 हेक्टेयर फसलें क्षतिग्रस्त हुई और 300 भेड़ों की मौत हुई। तल्लारेवु में 160 मिमी की औसत वर्षा दर्ज की गई। तूफान 379 बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हुए। वहीं, 26000 मीट्रिक टन कृषि उत्पादन को नुकसान हुआ।
चक्रवाती तूफान 'पेथाई' मची तबाही के बाद राहत और बचावकार्य के लिए ईस्टर्न नेवल कमांड ने ज्योति और शक्ति जहाज को काकीनाडा भेजा। विजयवाड़ा शहर में भारी बारिश के बाद भूस्खलन से 28 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई। कृष्णा जिले के कलेक्टर बी. लक्ष्मी कांतम ने मृतक के परिवार को 50,000 रुपये की त्वरित राहत देने की घोषणा की।
चक्रवात से राज्य में सबसे ज्यादा पूर्वी गोदावरी जिला प्रभावित हुआ। दोपहर को इसने कात्रेनिकोना में दस्तक दी। तूफान की वजह से 20,000 लोगों को राहत शिविरों में जाना पड़ा। उधर दक्षिण मध्य रेलवे ने कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया और कुछ का समय बदल दिया।












Click it and Unblock the Notifications